यूथ अपडेट

Success Story: मिलिए गुरुओं के गुरु से! इस लड़के ने 25 की उम्र में लाखों को पढ़ाया, IIT JEE वालों की लेते हैं क्लास

Aman Dhattarwal Success Story, Success Story, Success Story in hindi, Inspiring Biography Of Aman Dhattarwal, Aman Dhattarwal Biography, Success story aman dhattarwal, aman dhattarwal wife, aman dhattarwal marriage, aman dhattarwal age, aman dhattarwal net worth, aman dhattarwal education qualification, aman dhattarwal district, aman dhattarwal college, what does aman dhattarwal teach,

Success Story: मिलिए गुरुओं के गुरु से! इस लड़के ने 25 की उम्र में लाखों को पढ़ाया, IIT JEE वालों की लेते हैं क्लास
Aman Dhattarwal Success Story, Success Story: दुनिया का हर सफल व्‍यक्ति सक्‍सेस स्‍टोरी पढ़कर या सुनकर ही कामयाब हो पाए है क्‍योंकि जब भी हम किसी की सक्‍सेस स्‍टोरी पढ़ते है तो हमको उनके जीवन से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। आज हम एक ऐसे ही शख्‍स की बात कर रहे जो यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्‍पीकर, इन्‍फ्लुएंसर और करियर काउंसलर अमन धत्‍तरवाल की। जो मात्र 23 वर्ष की उम्र में मिलियोनियर बन गए थे।

अमन धत्तरवाल (Aman Dhattarwal Success Story) 25 साल के एजुकेटर हैं। वह छात्रों की जिंदगी आसान बना रहे हैं। उन्हें ‘अपनी कक्षा’ और ‘अपना कॉलेज’ के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, बिट्स पिलानी जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में सैकड़ों गेस्‍ट लेक्‍चर दिए हैं। कभी वह बेहद शर्मीले हुआ करते थे। नौबत यह थी कि उनकी मां बोलती थीं- ‘बेटा थोड़ा बोला करो।’ आइए जानते है उनके सफलता के बारे में…

मिलिए गुरुओं के गुरु से! इस लड़के ने 25 की उम्र में लाखों को पढ़ाया, IIT JEE वालों की लेते हैं क्लासअमन धत्‍तरवाल का जीवन परिचय (Aman Dhattarwal Biography)

अमन धत्‍तरवाल का जन्‍म 4 मार्च 1997 को राजस्‍थान मे हुआ था। अमन बचपन से ही एक शर्मिले बच्‍चे थे। वे स्‍कूल में एक होशियार छात्र थे और साथ में स्‍पोर्टस भी खेलते थे। उन्‍होंने अपनी स्‍कूल की शिक्षा बसंत कुंज नई दिल्‍ली में स्थित दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल से पूरी की है और नेताजी सुभाष इंस्‍टीटयुट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से कंप्‍यूटर साइंस में बी टेक (B-Tech) की डिग्री प्राप्‍त की। अमन पढ़ाई में बहोत होशियार थे। उन्‍होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई अपने गॉंव में की थी लेकिन फिर उनके पिता की नौकरी दिल्‍ली में लगी तो उन्‍होंने अपनी स्‍कूल की बाकी पढ़ाई और कॉलेज की पढ़ाई दिल्‍ली में की है।

पॉजिटिव रिऐक्‍शन ने बढ़ाया मनोबल (Success Story)

अमन एक अच्छे शिक्षक थे। उन्होंने अप्रैल 2015 में पढ़ाते हुए अपने वीडियो अपलोड करने शुरू किए। उन्हें कई स्‍टूडेंट्स से पॉजिटिव रिऐक्‍शन मिला। इसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके नाम वाले यूट्यूब चैनल के लाखों सब्‍सक्राइबर्स हैं जो उनके ऑनलाइन कंटेंट से लाभान्वित होते हैं। यह यूट्यूब चैनल 12वीं कक्षा की बोर्ड तैयारी, कॉलेज एंट्रेंस और करियर के अवसरों पर अधिक फोकस करता है।

Success Story: मिलिए गुरुओं के गुरु से! इस लड़के ने 25 की उम्र में लाखों को पढ़ाया, IIT JEE वालों की लेते हैं क्लासअमन धत्‍तरवाल सफलता की कहानी (Aman Dhattarwal Success Story)

12 वीं में साइंस पास करने के बाद अमन ने JEE की तैयारी की जिससे अच्‍छे नंबर आने की वजह से इनका एडमिशन NSIT में हो गया। यहां पढ़ाई करने के बाद उनको 18-19 लाख का वार्षिक पैकेज आसानी से मिल जाता। यहॉं इन्‍होंने देखा की इनके कुछ सीनियर ऐसे थे। जिनको 1 करोड़ के ऊपर का पैकेज मिला था और यह खबर न्‍यूज पेपर में भी आई थी। यह देखकर अमन उत्‍साहित हो गए और उनको लगा कि उनको भी इतना अच्‍छा पैकेज मिल सकता है। कॉलेज के दूसरे सेम. में आते-आते अमन को लगा की ये कोडिंग और कंप्‍यूटर प्रोग्रामिंग उनके बस की बात नहीं है फिर सरकारी नौकरी की तैयारी करने का सोचा

इस समय अमन ने अपना पहला यूट्यूब Youtube चैनल बनाया था जिसमें वो स्‍टूडेंट को पढ़ाते थे। UPSC की तैयारी करने का बहाना बनाकर अमन ने एक घर रेंट पर लिया जहॉं वो यूट्यूब चैनल के लिए विडियों बनाने लगे। कॉलेज के तीसरे साल में आते आते अमन ADSENSE से प्रतिदिन 15-20 रूपये कमाने लगे थे। अमन धत्‍तरवाल की फैमिली में उनकी मॉं चाहती थी की वो इंजिनियर बने और कोई अच्‍छी सी जॉब करे और उनके पिता चाहते थे की वो सरकारी नौकरी कर लें लेकिन अमन कुछ अलग करना चाहते थे।

फिर अपनी कक्षा और अपना कॉलेज शुरू किया (Success Story)

अपने नाम के शीर्षक वाले यूट्यूब चैनल के शुरू होने के बाद अमन ने ‘अपनी कक्षा’ और ‘अपना कॉलेज’ नाम के दूसरे यूट्यूब प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। ‘अपनी कक्षा’ का मुख्य फोकस जेईई और बोर्ड परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं पर है। इसका अपना ऐप भी है जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था।

Related Articles

Back to top button