Super Blue Moon: रक्षाबंधन का चांद होगा सुपर ब्लू मून, नीला नहीं बल्कि सफेद चमक के साथ रहेगा बड़ा और चमकदार
Super Blue Moon, Raksha Bandhan Super Blue Moon, Blue Moon, Raksha bandhan super blue moon astrology, 'Super Blue Moon' To Rise This Week, The Blue Supermoon Date, Raksha Bandhan Blue Moon, The Blue Supermoon Timing, Raksha Bandhan, what is a blue moon, super blue moon 2023 in india, super blue moon spiritual meaning, super blue moon 2023 meaning, why is it called a blue moon, super blue moon 2023 time, super blue moon time, super blue moon 2023 astrology,
Super Blue Moon: कल, 30 अगस्त को रक्षाबंधन का चांद बेहद खास होगा। ब्लू मून नाम से दिखने जा रहे इस सुपर मून की चमक जहां आम पूर्णिमा की तुलना में अधिक होगी वहीं उसका आकार भी कुछ बड़ा दिखेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि हमारे से लगभग 3 लाख 57 हजार 181 किमी दूर रहकर चांद कल अपनी पृथ्वी की परिक्रमा करते हुये निकट बिंदु पर होगा। इस कारण वह माइक्रोमून की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखेगा।
सारिका ने बताया कि दो पूर्णिमा के बीच 29.5 दिन का अंतर होता है। अगर पहली पूर्णिमा महीने की 1 या 2 तारीख को आती है तो दूसरी पूर्णिमा भी उसी माह आ जाती है। एक ही अंग्रेजी कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा आने पर दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा को मंथली ब्लू मून नाम दिया गया है। 1 अगस्त को पूर्णिमा के बाद 30 अगस्त को दूसरी पूर्णिमा है।
- Also Read: Gold-Silver Price : रक्षाबंधन पर अचानक सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए आज के ताजा भाव
ब्लू मून का दूसरा प्रकार सीजनल ब्लू मून होता है। अगर 3 महीने के किसी खगोलीय सीजन में 4 पूर्णिमा आती है तो तीसरी पूर्णिमा का चांद सीजनल ब्लू मून कहलाता है। सीजनल ब्लू मून कम बार आता है। एक अनुसंधान के अनुसार 1100 सालों में 408 सीजनल ब्लू मून तथा 456 मंथली ब्लू मून की घटना की गणना की गई है। अगला ब्लूमून 2024 में 19 अगस्त को होगा और यह सीजनल ब्लूमून होगा।
सारिका ने बताया कि यह सुपर ब्लू मून नीला नहीं दिखेगा, बल्कि पूर्णिमा कें चांद की तरह ही चमक रहा होगा। दुर्लभ वस्तुओं या घटनाओं के नाम के आगे ब्लू लगा दिया जाता है। अत: मान्यता के अनुसार कुछ लोगों ने इसे ब्लूमून नाम दिया है।
सारिका ने बताया कि नीले नहीं सफेद चमक के साथ दिखने जा रहे ब्लूमून नाम के सुपरमून (Super Blue Moon) की चमक को रक्षाबंधन बनाते हुये देखा जा सकता है। और हां इसे नाम दे सकते हैं तिरंगा मून, क्योंकि हमारे तिरंगे के साथ प्रज्ञान रोवर इस चांद के शिवशक्ति पाइंट के आसपास चहलकदमी कर रहा है।



