बैतूल अपडेट

Betul Politics : 101 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज के मामले में राजनीति; आपत्ति लगाकर रुकवाया काम, युवाओं ने की काम चालू कराने की मांग

Betul Politics: Politics in the matter of 101 feet high national flag; The work was stopped by objecting, the youth demanded to start the work

Betul Samachar: 101 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज के मामले में राजनीति; आपत्ति लगाकर रुकवाया काम, युवाओं ने की काम चालू कराने की मांग▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Samachar: मुलताई में समाजसेवी लोकेश गीदकर 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने के लिए नगर पालिका से अनुमति ली गई थी। 15 अगस्त पर यह तिरंगा झंडा फहराया जाना था। जिसका काम भी शुरू हो चुका था, लेकिन इस मामले में अब राजनीति हावी हो रही है। कुछ लोगों को इस बात से गुरेज है कि उनके सामने अनुनय- विनय नहीं किया गया है। जिसको लेकर आपत्ति लगा कर इस काम को रोक दिया गया है।

इस मामले में आज मुलताई के युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द रुके हुए काम को चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि 15 अगस्त पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि ताप्ती की नगरी मुलताई में स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये भारतीय झण्डा संहिता 2002 के परिपालन में झण्डा लगना है। जिसके लिये नगर पालिका का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी उनके है। मुलताई नगर में 101 फीट ऊंचाई पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिये मुलताई में किसान स्तम्भ के बाजू में जमीन का चयन किया गया था, लेकिन आरआई मुलताई ने आपत्ति का संज्ञान देकर कार्य को रुकवाया है। युवा शुभम पण्डागरे ने बताया कि तिरंगा झंडा फहराने के मामले में राजनीति नहीं करना चाहिए। अन्य मामलों में राजनीति की जा सकती है।

युवाओं ने इसके लिए पूरे शहर में आज हस्ताक्षर अभियान चलाए हैं, जिसमें भारी समर्थन मिला है। युवाओं का कहना है कि उक्त कार्य राष्ट्र को समर्पित है, जगह के लिये लगाई गई आपत्ति किसने और क्यों लगाई है, इसकी उचित जांच कर कार्य को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button