बैतूल अपडेट

Amla Me Chali Goli : एसबीआई के एटीएम के पास चलाई गोली, शटर पर लगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amla Me Chali Goli: Shot fired near SBI ATM, hit the shutter, police searching for the accused

Amla Me Chali Goli: Shot fired near SBI ATM, hit the shutter, police searching for the accused

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

आमला नगर के बोड़खी क्षेत्र में स्टेट बैंक के एटीएम के शटर पर दो नाली बंदूक से अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली चलाने की घटना से बोड़खी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोडखी में स्टेट बैंक के एटीएम के शटर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायर कर दिया है। इसके बाद एमईएस गेट पर भी फायर किए जाने की बात सामने आई है।

लोगों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने गोली चालान की घटना को अंजाम दिया है, वो गोली चलाकर तत्काल मौके से फरार हो गया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम की शटर पर गोली चलाने के बाद उपनगरी बोड़खी के एमईएस गेट पर तीन फायर और कर दिए गए। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो एटीएम पर फायर करने के लगभग आधा घंटे के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा एमईएस गेट पर 3 राउंड फायरिंग की गई जिससे एमईएस गेट से लगे रिहायसी इलाके में दशहत का माहौल बन गया है।

वहीं नाम ना छापने की शर्त पर बोड़खी निवासी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन से ही एक व्यक्ति नशे की हालत में बोड़खी सहित आमला मार्केट में घूम रहा था। सड़क से आते-जाते लोगों ने उस व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा है। लेकिन, कोई भी उस व्यक्ति का नाम नहीं बता पा रहे हैं।

ऐसे में अज्ञात व्यक्ति को ढूंढना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती मानी जा रही है। वहीं पुलिस मार्केट के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। बोड़खी चौकी प्रभारी नितिन पटेल ने बताया कि गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। मार्केट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button