Tiger Ke Shikari : टाइगर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निकाल लिए थे दांत, शिकार मामले में धांसई गांव के दो आरोपी गिरफ्तार
Tiger Ke Shikari: Tiger's teeth were removed by cutting its neck with an axe, two accused of Dhansai village arrested in hunting case

▪️ मंगेश यादव, इटारसी
मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में हुए बाघ शिकार के मामले का एसटीआर और एसटीएफ टीम ने खुलासा कर लिया है। इस प्रकरण में बैतूल जिले के धांसई गांव के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बाघ का शिकार एसटीआर के चुरना क्षेत्र की डबरादेव बीट में हुआ था।
उप संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व संदीप फैलोज़ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धांसई के कमल कुमरे और सुबन सिंह भल्लावी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध किया जाना स्वीकार किया गया है।

आरोपी कमल द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा जंगल में जाकर मृत पड़े बाघ की गर्दन को कुल्हाडी से काटा गया। इसके बाद उसके दोनों दांत निकाले गए। उप संचालक श्री फेलोज ने बताया कि दांत एवं कुल्हाडी को जप्त कर आरोपियों को न्यायालय नर्मदापुरम भेजा गया। प्रकरण में आगामी कार्यवाही जारी है।
- Also Read : Betul News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत, भोजन अवकाश में खेल रहा था दोस्तों के साथ
उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र चूरना में 25 जून को डबरादेव बीट में एक नर बाघ मृत पाया गया था। मृत बाघ के शव में से गर्दन सहित सिर मौके पर नहीं पाया गया था। इससे बाघ का शिकार होना प्रतीत हो रहा था। प्रकरण में स्टॉफ द्वारा कार्यवाही कर वन अपराध प्रकरण (पीओआर) 26 जून को दर्ज किया गया था।
- Also Read : Jawan Prevue: जवान फिल्म में Deepika के स्पेशल अपीयरेंस को देख दर्शकों को याद आ रही Cocktail की वेरोनिका
बाघ शिकार के प्रकरण को सुलझाने में क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति के निर्देशन में गठित टीम में शामिल उप संचालक संदीप फैलोज, सहायक संचालक राजीव श्रीवास्तव, परिक्षेत्र अधिकारी तवा निशांत डोसी, परिक्षेत्र अधिकारी चूरना बीआर पाठक, परिक्षेत्र अधिकारी बोरी नवल सिंह चौहान, उप वनक्षेत्रपाल राजेन्द्र मिश्रा, वनपाल एलएन चौहान, वनरक्षक महेश कहर, अर्जुन सिंह, अमित कौरव, पदम सिंह, नीरज मालवीय, महिला दल नेहा चौधरी, गंगा ठाकुर, दिव्या किरण किशपोट्टा, डॉग स्क्वाड दल, निशान्त सिंह, एवं समस्त स्टाफ की विशेष भूमिका रही।



