बैतूल अपडेट

Betul News: साइबर फ्रॉड करने सरकारी योजना का लाभ मिलने का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul News: Bank accounts were opened on the pretext of getting benefits of government scheme for cyber fraud, two accused arrested

Betul News: साइबर फ्रॉड करने सरकारी योजना का लाभ मिलने का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, दो आरोपी गिरफ्तारBetul News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की गंज थाना पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कि सरकारी योजना का लाभ मिलने का सब्जबाग दिखाकर अनपढ़ ग्रामीणों के बैंक में खाते खुलवाते थे। इन खातों के जरिए भविष्य में साइबर फ्राड किया जाना था। खाते खुलवाकर यह लोग पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास ही रख लेते थे। इनमें से एक आरोपी राजस्थान का है जो कि खाते खुलवाकर बैंक पासबुक और एटीएम राजस्थान के अपने साथियों के पास पहुंचा देता था।

पुलिस ने बताया कि फरियादी गणेश चौकीकर पिता ब्रजलाल चौकीकर उम्र 38 साल निवासी चिखलीमाल थाना शाहपुर ने थाना आकर एक लेखी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था कि आरोपी मोहम्मद रियाज खान द्वारा उसका एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर 1000 रुपए लेकर खाता खोलकर उसमे 4000 रुपए जमा करने का कहकर उससे रूपये लेकर जमा न कर उसके साथ बेइमानी की नियत से धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान गुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहम्मद रियाज खान रेल्वे स्टेशन गंज के पास पर दिखाई दे रहा है।

सूचना की तस्दीक पर एसआई पुरुषोत्तम गौर हमराह स्टाफ के रवाना होकर रेल्वे स्टेशन गंज के पास पहुंचे और संदेही व्यक्ति को पकड़ा। नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद रियाज खान पिता नबाव खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम गौत्री गुरू पोष्ट बेरला थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राजस्थान का बताया। उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया और पूछ की। उसने बताया कि दो हजार के नोट बंद हो गये हैं। मुझे ब्लैकमनी का व्हाईट कराना था। इसलिए ग्राम चिखलीमाल गया जहां राजा चौकीकर मिला। जिसे 2000 रुपए का लालच देकर जिसके साथ मिलकर मैंने गणेश चौकीकर, रितेश यादव एवं राज चौकीकर के खाता एचडीएफसी बैंक पर खुलवाये है। उनके खाता की पासबुक, एटीएम व न्यू सिम मेरे पास रखे थे। यह मैंने राजस्थान जाकर राहुल खान को दे दिये थे।

इसके बाद 03 जुलाई को इरशाद खान के साथ बैतूल आकर सरस्वती होटल में रुके थे। 06 जुलाई को दुकान पर काम करने वाली महिला ममताबाई से बोला कि शासकीय योजना में खाता खुलवाने वाले को सरकार की तरफ से 5000 रुपए मिल रहे हैं। उसके लिये बैंक खाता खोलना है। उसका खाता 04 जुलाई को खुलवा दिया था। 06 जुलाई को सन्ता की सहेली अनिता खातरकर का कोटक महेन्द्रा बैंक खाता खुलवाने पहुंचे कि इतने में पुलिस को आता देखकर इरशाद खान एवं राजा चौकीकर वहां से भाग गये थे।

आरोपी मोहम्मद रियाज के कब्जे से गणेश चौकीकर का आधार कार्ड, नगदी 700 रुपए, ममताबाई की सिम, अजय यादव की एचडीएफसी बैंक की बैंक पासबुक, एटीएम और नया सिम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल एक अन्य एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड, जीओ कंपनी के सिम पैकिंग के 03 कवर और एक हरे रंग का बैग जप्त किया गया है। इसके बाद आरोपी राजा चौकीकर को उसके ग्राम चिखलीमाल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आरोपी रियाज खान से खाता खुलवाने के लिये मिले 6000 रुपए में से बचे 1350 रुपए, गणेश चौकीकर की नई सिम, आधार कार्ड जप्त किया गया है। अभी तक की विवेचना में कुल 05 लोगों के बैंक खाते खुलवाने की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि सायबर फ्रॉड करने के उद्देश्य से लोगों के खाते खुलवाते थे। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एबी मर्सकोले, एसआई पुरुषोत्तम गौर, एएसआई जीपी बिल्लौरे, हेड कांस्टेबल संदीप इमाना, मयूर, हितुलाल, श्रीराम, कांस्टेबल गजानंद वाडिवा की विशेष भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button