बैतूल अपडेट

Betul News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम-तहसीलदार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Betul News: Administration engaged in preparations for assembly elections, SDM-Tehsildar inspected polling stations

Betul News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम-तहसीलदार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। एसडीएम, टीआई एवं तहसीलदार की टीम मुलताई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। मुलताई के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण हो चुका है एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Betul News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम-तहसीलदार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षणएसडीएम तृप्ति पटेरिया ने बताया कि मुलताई में कुछ मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। वही मंडी के मतदान केंद्र में पानी टपकने की समस्या सामने सामने आई है, जिसको लेकर भी पत्र लिखा गया है। मुलताई टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था को लेकर एसडीएम के साथ निरीक्षण किया गया है एवं विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा।

Betul News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम-तहसीलदार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षणनगर में हैं 28 मतदान केंद्र

मुलताई नगर में कुल 28 मतदान केंद्र हैं, जिन पर मतदान किया जाता है। विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में यह तय है कि विधानसभा चुनाव में भी मुलताई में 28 मतदान केंद्रों पर ही मत डाले जाएंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button