बैतूल अपडेट

Betul News: यहां लगातार अस्सी सालों से चल रहा धुनीवाले दादाजी का अखंड नाम संकीर्तन

Betul News: Sankirtan of the unbroken name of Dhuniwale Dadaji has been going on here continuously for eighty years

Betul News: यहां लगातार अस्सी सालों से चल रहा धुनीवाले दादाजी का अखंड नाम संकीर्तन ▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

परमपूज्य संत श्री दादाजी धूनीवाले के प्रति भक्तों की आस्था और भक्ति सभी के लिए मिसाल है। प्रति वर्ष दादाजी के धाम खंडवा के लिए कई भक्त पैदल भी रवाना होते हैं। लेकिन, जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में पंडित सुनील कुमार व्यास के निवास पर देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक दादाजी धूनीवाले की विशेष पूजा अर्चना होती है। यहाँ पूरा गांव एकजुट होकर अखण्ड दादा नाम संकीर्तन में भाग लेता है।Betul News: यहां लगातार अस्सी सालों से चल रहा धुनीवाले दादाजी का अखंड नाम संकीर्तन

पंडित सुनील कुमार व्यास बताते हैं कि यह क्रम पीढ़ियों से उनके परिवार में चला आ रहा है। परंपरागत रूप से लगभग 80 वर्षों से दादा नाम संकीर्तन अनवरत चल रहा है। दादा जी की प्रति दिन पांच आरती होती है और अंतिम दिन महाआरती के बाद भंडारा प्रसादी वितरण होता है। जिसमें बड़ी संख्या में दादा जी के भक्त भाग लेते है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button