Kisan News: गन्ने की खेती से अब और ज्यादा मिठास का एहसास, सरकार ने बढ़ाए दाम, करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित
Kisan News, MP News, MP Kisan News, MP Sugarcane Farmers , Sugarcane farmers in MP , MP News Sugarcane Farming, Sugarcane farmers in Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Sugarcane farmers,गन्ने की खेती से कमाई, गन्ने की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है, गन्ने की खेती पीडीएफ, गन्ना कितने वर्ष की फसल है, गन्ना बोने की विधि, गन्ना में खाद की मात्रा, गन्ना नकद दाम की फसल है क्यों, उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती

Kisan News: (नई दिल्ली)। गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमिटी (CCEA) ने 10.25 प्रतिशत की मूलभूत रिकवरी दर के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल पर चीनी सीजन 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को मंजूरी दे दी है। 10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.07 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान करने और रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.07 रुपये प्रति क्विंटल की कमी करने को मंजूरी दी गई है। गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल के दाम अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य हैं।
इसके अतिरिक्त, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय किया है कि उन चीनी मिलों के मामलों में कोई कटौती नहीं होगी जहां रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है। ऐसे किसानों को चालू चीनी सीजन 2022-23 में 282.125 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर आगामी चीनी सीजन 2023-24 में गन्ने के लिए 291.975 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त होंगे।
- Also Read: Kisan News: किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर… जल्द आएगा सल्फर कोटेड यूरिया, 370128 करोड़ का पैकेज घोषित
चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ने के उत्पादन की लागत 157 रुपये प्रति क्विंटल है। 315 रुपये प्रति क्विंटल की रिकवरी दर पर यह एफआरपी उत्पादन लागत से 100.06 प्रतिशत से अधिक है। चीनी सीजन 2023-24 के लिए एफआरपी वर्तमान चीनी सीजन 2022-23 की तुलना में 3.28 प्रतिशत अधिक है।
मंजूरी की गई एफआरपी चीनी मिलों द्वारा चीनी सीजन 2023-24 (1 अक्टूबर, 2023 से आरंभ ) में किसानों से गन्ने की खरीद के लिए लागू होगी। चीनी सेक्टर एक महत्वपूर्ण कृषि- आधारित सेक्टर है जो लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों की आजीविका को और उनके आश्रितों तथा चीनी मिलों में प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों के अतिरिक्त कृषि श्रमिकों एवं परिवहन सहित विभिन्न सहायक कार्यकलापों से जुटे लोगों को प्रभावित करता है।



