बैतूल अपडेट

Tapti Janmotsav: अतिक्रमण हटाया, 21000 लोगों को बांटेंगे ताप्ती जल, नपाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए मांगी राशि

Tapti Janmotsav, multai news, Maa tapti Janmotsav, Today News, Betul ki khabar, aaj ki khabar, betul news

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Tapti Janmotsav: ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। आज प्रशासन द्वारा ताप्ती सरोवर (Tapti Janmotsav) के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं 21 हजार श्रद्धालुओं को मां ताप्ती का पवित्र जल वितरित किए जाने की भी तैयारी है। इधर दूसरी ओर नपाध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने नगर में विभिन्न जनसुविधाएं मुहैया कराने और कार्य कराने के लिए राशि की मांग की है। इसके लिए उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त को पत्र लिखा है।

ताप्ती जन्मोत्सव (Tapti Janmotsav)  की तैयारियों के मद्देनजर आज नारियल दुकानों सहित अन्य दुकानदारों को परिक्रमा मार्ग से हटा दिया गया है। सीएम के आने का कार्यक्रम भी चल रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सरोवर के परिक्रमा मार्ग को खाली कराया गया है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इधर दुकानदारों द्वारा भी स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटा ली गई है। 25 जून को मां ताप्ती का जन्म उत्सव है। ऐसे में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के मुलताई आने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर व एसपी द्वारा भी मुलताई का दो बार दौरा किया जा चुका है। वहीं मुलताई में हेलीपैड भी बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मां ताप्ती के जन्म उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।

हर-हर ताप्ती, घर-घर ताप्ती : ताप्ती जल का किया जाएगा वितरण

मां ताप्ती के जन्मोत्सव को भव्य और विशाल बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी के मद्देनजर मुलताई नगर के युवा समाजसेवी लोकेश राजेश गिदकर एवं उनके सहयोगियों द्वारा इस बार ताप्ती जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए 21000 लोगों के घरों तक ताप्ती जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी उनके द्वारा शुरू कर दी गई है। लोकेश ने बताया कि उनके द्वारा हर-हर ताप्ती घर घर ताप्ती अभियान अंतर्गत 21000 ताप्ती जल से भरी हुई बोतलों को तैयार किया जा रहा है, जिनका ताप्ती जन्मोत्सव के दिन ताप्ती सरोवर के चारों ओर ताप्ती भक्तों को वितरण किया जाएगा।

पिछले दिनों बैतूल में हुई पंडित प्रदीप मिश्रा की ताप्ती शिव पुराण के बाद से लोगों में मां ताप्ती और मां ताप्ती जल के प्रति आस्था और विश्वास और ज्यादा बढ़ गया है। मां ताप्ती का जल कुष्ठ का निवारण करने वाला और सारे पापों को हरने वाला बताया जाता है। मां ताप्ती जल के आचमन मात्र से सभी दुख और दरिद्रता दूर होती है एवं सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी को देखते हुए मुलताई नगर के युवा समाजसेवी लोकेशन गिदकर एवं उनके सहयोगियों के द्वारा 21000 लोगों तक मां ताप्ती जल पहुंचाने का अनुकरणीय प्रयास किया जा रहा है।

नपाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए मांगी राशि

नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त को पत्र लिखकर माँ ताप्ती सरोवर (Tapti Janmotsav) और छोटा तालाब संरक्षण, सीवरेज कार्य हेतु राशि उपलब्ध कराने एवं नगरीय क्षेत्र मुलताई में रैन बसेरा निर्माण हेतु अनुदान राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने पत्र में आग्रह किया है कि माँ ताप्ती जी का उद्गम स्थल होने के कारण नगर को पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। नगरीय क्षेत्र मुलताई अंतर्गत नगर में विकास कार्य किये जाने हेतु राशि की आवश्यक है।

इन कार्यों के लिए राशि की मांग

माँ ताप्ती सरोवर में घरों से निकलने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवरेज प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जो राशि के अभाव में कई दिनों से लंबित पड़ा है। पुरानी परिषद के द्वारा उक्त कार्य हेतु प्राप्त राशि का व्यय अन्य कार्यों में किये जाने से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। माँ ताप्ती तालाब और छोटा तालाब संरक्षण संरक्षण सीवरेज परियोजना कार्य हेतु नगर पालिका परिषद मुलताई को राशि 1.4 करोड रूपये की मांग की गई है। जिससे सीवरेज प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूर्ण हो सके और माँ ताप्ती सरोवर में आने वाला गंदा पानी रोका जा सके, ताकि सरोवर में स्वच्छ जल की परिकल्पना पूरी हो सके।

मुलताई में नहीं एक भी रैन बसेरा

नगरीय क्षेत्र मुलताई में एक भी रैन बसेरा नहीं है। मुलताई नगर में माँ ताप्ती जी (Tapti Janmotsav) के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के रूकने के लिये असुविधा का सामना करना पड़ता है। रैन बसेरा निर्माण कार्य किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किये जा चुके हैं। लगभग 50 श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु रैन बसेरा निर्माण कार्य हेतु रूपये 40 लाख की अनुदान राशि देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button