खेती किसानी

Business Idea : किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है ये उपज, मिलेगी सरकारी मदद, होगी बंपर कमाई

Business Idea, Most Successful Small Business Ideas, small business ideas in india, unique business ideas in india, small business ideas for women, i want to start a business, but have no ideas, Baby Corn Farming, Baby Corn Production Technology, Baby Corn Processing Unit, Baby Corn Market, Baby Corn Contract Farming, Baby Corn Season in India, Cost of Cultivation of Baby Corn, Baby Corn Varieties in India, Baby Corn Scientific Name and Family, Baby Corn Tnau, Baby Corn, Baby corn for peri-urban agriculture, How to grow Babycorn from seeds, Production Technology Baby Corn, Baby Corn Farming and Cultivation guide, Baby Corn Farming Information Guide

Business Idea : किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन, मिलेगी सरकारी मदद, होगी बंपर कमाई
Source: Credit – Social Media

Business Idea : आप सभी इस बात से अवगत होंगे कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के लोग फिर से खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। महंगाई के इस दौर में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी फसल बता रहे हैं जिसे साल में 3-4 बार उगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

यह फसल है बेबी कार्न की। बेबी कॉर्न में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इसलिए इसकी शहरों से लेकर हर जगह भारी डिमांड है। फाइव स्टार होटल, पास्ता चेन, रेस्टोरेंट आदि में भी बेबी कॉर्न की खूब डिमांड रहती है। ऐसे में इस मांग को पूरी कर यानी इसकी खेती कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे कम लागत में अधिक मुनाफा कर बेबी कॉर्न की खेती की जा सकती है….

Business Idea : किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन, मिलेगी सरकारी मदद, होगी बंपर कमाई
Source: Credit – Social Media

45-50 दिन में तैयार हो जाती है फसल

बता दें कि भारत में गेहूं और चावल के बाद मक्के की खेती सबसे अधिक होती है। बेबी कॉर्न की खेती साल भर की जा सकती है। मक्का के अपरिपक्व भुट्टे को बेबी कॉर्न कहते हैं। इसकी खेती साल में 3-4 बार कर सकते हैं। फसल को पूरी तरह से तैयार होने में 45 से 50 दिन का समय लगता है। यह बहुत पौष्टिक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेड, कैल्सियम, प्रोटीन और विटामिन होता है। इसकी खेती आपके लिए बहुत मुनाफे वाला हो सकता है।

कम इनवेस्टमेंट में ज्यादा कमाई

एक एकड़ जमीन में बेबी कॉर्न की फसल उगाने में 15,000 रुपये का खर्च आता है। वहीं कमाई एक लाख रुपये तक होती है। साल में 4 बार फसल लगाकर किसान 4 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। यह अधिक तेजी से विकास करने वाली फसल है। आजकल अपरिपक्व मक्के के भुट्टे को सब्जी के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिसको बेबी कॉर्न कहा जाता है। पहले बेबीकॉर्न के व्यजंन सिर्फ बड़े शहरों के होटलों में मिलते थे लेकिन अब यह आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। बेबी कॉर्न उद्योग उच्च आय के अवसर प्रदान करता है तथा किसानों के लिए रोजगार और निर्यात की संभावनाएं पैदा करता है।

Business Idea : किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन, मिलेगी सरकारी मदद, होगी बंपर कमाई
Source: Credit – Social Media

बेबी कॉर्न की श्रेष्ठ प्रभेद/प्रजाति का चयन

बेबी कॉर्न की प्रजाति का चयन करते समय भुट्टे की गुणवत्ता को ध्यान में रखना चाहिए। भुट्टे के दानों का आकार और दानों का सीधी पंक्ति में होना चयन में एक समान भुट्टे पकने वाली प्रजाति जो मध्यम ऊंचाई की अगेती परिपक्व (55 दिन) हों, उनको प्राथमिकता देनी चाहिए। भारत में पहली बेबी कॉर्न प्रजाति वीएल-78 है। इसके अलावा एकल क्रॉस हाईब्रिज एचएम-4 देश का सबसे अच्छा बेबी कॉर्न हाइब्रिड है। वीएन-42, एचए एम-129, गोल्डन बेबी (प्रो-एग्रो) बेबी कॉर्न का भी चयन कर सकते हैं।

एक वर्ष में 4 फसलें, पशुओं के लिए चारा भी

बेबी कॉर्न का उत्पादन किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। असल में बेबी कॉर्न का उत्पादन फसल होने के बाद 50 से 55 दिन में किया जा सकता है। इस तरह किसान एक साल में बेबी कॉर्न की 4 फसलें कर सकते हैं। जिसमें किसान प्रति एकड़ 4 से 6 क्विंटल बेबी कॉर्न की उपज ले सकते हैं। वहीं मक्के की फसल से बेबी कॉर्न तोड़ लेने के बाद पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी आसानी से हो जाती है। किसान 80 से 160 क्विंटल हरे चारे की का उत्पादन कर सकते हैं।

सरकार से मिलेगी मदद (Business Idea)

अगर आप बड़े लेवल पर बेबी कार्न की खेती करना चाहते हैं और आपको पैसों की दिक्कत आ रही है तो ऐसी स्थिति में आप सरकार से किसान लोन ले सकते हैं। भारत सरकार बेबीकॉर्न और मक्के की खेती के लिए किसानों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत सरकार एक जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप http://iimr.icar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button