बैतूल अपडेट

Betul Crime News: लोहारढाना में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार

Betul Crime News: Four accused arrested after raiding gambling racket in Lohardhana, two absconding

Betul Crime News: लोहारढाना में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार
File Photo

Betul Crime News: प्रकाश सराठे, रानीपुर रानीपुर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 2 जुआरी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने नकदी रुपए सहित 52 ताश के पत्ते एवं दोपहिया वाहन जप्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से अन्य जुआरियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

रानीपुर थाना प्रभारी मोहित दुबे ने बताया कि 14 जून को लोहारढाना खटवा आम के नीचे जुआ खेलने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस मय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें राकेश टेकाम निवासी रातामाटी, राजेश उर्फ मुकेश नर्रे निवासी लोहारढाना, नीलेश भुजवरे निवासी बेहडीढाना घोड़ाडोंगरी और दर्शन सिंह नायर निवासी बेहडीढाना घोड़ाडोंगरी शामिल हैं। दो जुआरी नागेश उइके एवं कृष्णा लविशकर पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गए।

थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि पुलिस ने मौके से 14 सौ रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट 109 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी नागेश एवं कृष्णा की तलाश जारी है। आरोपियों ने बताया कि कृष्णा लवीसकर निवासी लोहारढाना ने सभी को फोन कर जुआ खेलने के लिए उकसाया। कृष्णा द्वारा जुए की नाल काटना भी बताया गया। दबिश देने वालों में सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सहा धुर्वे, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राजेंद्र भलावी, सैनिक भारत की भूमिका सराहनीय रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button