बैतूल अपडेट

Betul Tragic Accident: दर्दनाक हादसा… नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, झाड़ियों में फंसने से एक की जान बची

Betul Tragic Accident: Tragic accident... Three children died due to drowning in the river, one's life was saved by getting trapped in the bushes

Betul Tragic Accident: दर्दनाक हादसा... नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, झाड़ियों में फंसने से एक की जान बची
File Photo

Betul Tragic Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना में नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा बैतूल जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ढोढरामोहाड़ गांव के पास स्थित खरपड़ा नदी में मंगलवार को हुआ। झाड़ियों में फंसने से एक बच्चे की जान बच गई। सूचना पर साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढोढरामोहाड़ गांव निवासी हिमांजय पिता मिलाप कुमरे (10), आयुष पिता राजाराम सिरसाम (6), आर्यन पिता प्रेमलाल सरियाम निवासी (11) गौंडीगौला तथा शिवम पिता राजू कुमरे मंगलवार दोपहर में गांव के समीप बहने वाली खरपड़ा नदी में नहाने के लिए गए थे। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। नदी में नहाने के लिए उतरे आयुष, हिमांजय तथा आर्यन नदी के अंदर गहरे पानी में चले गए थे।

इसके चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई। उनके साथ गया शिवम पिता राजू कुमरे (8) नदी किनारे ही नहा रहा था। इस दौरान वहां झाड़ियों को पकड़ने के कारण डूबने से बच गया। नदी में तीन बच्चों की डूबने की घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण नदी पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आयुष और हिमांजय के शव को नदी से निकाला लिया था। वहीं अर्पित का शव घटना के दो घंटे बाद नदी से ग्रामीणों ने निकाला।

सूचना मिलने पर साईंखेड़ा थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को मुलताई अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया। इसके बाद परिजन पीएम नहीं कराने पर अड़ गए थे। समझाइश के बाद वे तैयार हुए। अब इन बच्चों के शवों का आज पीएम होगा। गांव के एक साथ तीन बच्चों की डूबने से मौत के कारण गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button