बैतूल अपडेट

Betul News : ना कोई डिग्री न कोई अनुमति, फिर भी चला रहे गैरकानूनी तरीके से अस्पताल, आंखें मूंदे हैं जिम्मेदार

Betul News: No degree, no permission, still running the hospital illegally, responsible with closed eyes

Betul News : ना कोई डिग्री न कोई अनुमति, फिर भी चला रहे गैरकानूनी तरीके से अस्पताल, आंखें मूंदे हैं जिम्मेदार

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ग्राम कुटखेड़ी में कुछ वर्ष पहले प्रदेश के बाहर से आए झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अपूर्व बड़ीये द्वारा ग्रामीणों का अवैध रूप से इलाज किया जा रहा है।इस झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के पास इलाज करने हेतु मध्यप्रदेश शासन से कोई भी अनुमति या कोई भी वैधानिक डिग्री नहीं है। इसके बावजूद वह इलाज करके लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इन्होंने ग्रामीणों को गुमराह कर लूटने का धंधा बना लिया है। ग्राम कुटखेड़ी में इनका अवैध दवाखाना संचालित है जहां पर पीड़ित मरीजों को मरीजों को भर्ती करके बेखौफ होकर इंजेक्शन एवं बाटल लगाई जा रही है। इनके गलत इलाज के कारण कई बार मरीजों की तबियत बिगड़ जाती है। जिससे आम जनता परेशान होती है। इलाज के नाम पर गरीबों से मोटी रकम वसूली जाती है।

ग्रामीणों को लूटने का आसान तरीका

इलाज के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता को लूटने का यह आसान तरीका है। झोलाछाप बंगाली डॉक्टर द्वारा ग्रामीणों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है तथा अवैध रूप से इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इलाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है, जिन गतिविधियों पर शासकीय अस्पतालों में भी दंड के प्रावधान हैं। इस झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लीनिक में ऐसी गतिविधियां संचालित होने की आशंका है।

नियम विरुद्ध किया जा रहा है इलाज

कुटखेड़ी में झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अपूर्व बड़ीये द्वारा आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। झोलाछाप द्वारा बेखौफ होकर मरीजों को भर्ती किया जाता है तथा पीड़ितों को बाटल एवं इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। कई बार इनके गलत इलाज से मरीजों की सेहत ज्यादा बिगड़ जाती है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली जनता की जान पर बन आती है।ग्रामीणों ने ग्राम कुटखेड़ी के इस झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अपूर्व बड़ीये के संचालित अवैध दवाखाने को तत्काल सील करके इसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इनका कहना…

जल्द ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी।

डॉ. अशोक नरवरे, बीएमओ, आमला

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button