Indian Ice Apple: गर्मी में खाएं इंडियन आइस एप्पल, अनोखे स्वाद वाले फल के है नारियल पानी से भी ज्यादा फायदें
Indian Ice Apple, Indian ice apple price, Indian ice apple in india, ice apple in hindi, Indian ice apple in english, Indian ice apple benefits, Indian ice apple for sale, ice apple fruit online, Indian ice apple near me

Indian Ice Apple: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फल काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका नाम है इंडियन आइस एप्पल। यह फल ऐसा है जो गरीबों में काफी पसंद किया जाता है और शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। दिखने में यह लीची की तरह नजर आता है और इसे दूर से देखें तो यह बर्फ की तरह भी दिखाई देता है। इसी वजह से इसका नाम इंडियन आइस एप्पल रखा गया है।
Indian Ice Apple
पाम के पेड़ पर उगने वाला ये फल स्वाद में मीठा होता है और इसके कूलिंग इफेक्ट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन ए, सी, ई, के, बी7 और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सबसे ज्यादा मध्य और दक्षिण भारत के उष्ण कटिबंधीय और शुष्क क्षेत्र में पाया जाता है। गोवा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में ये ज्यादा पाया जाता है। इस फल के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो लोगों को नहीं पता है और आज हम आपको इससे जुड़े रोचक तथ्य बताते हैं।
- Also Read: SSC GD 2023: SSC GD 2023 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 3600 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

Indian Ice Apple का ऐसा है स्वाद
इस फल को ताड़गोला कहा जाता है। अगर इसके स्वाद की बात की जाए तो टेक्सचर में लीची की तरह नजर आने वाले इस फल में पानी काफी ज्यादा होता है। इसके अंदर जिलेटिन जैसा फ्लैश होता है जो मुंह में रखते ही घुलने लगता है और बहुत ही मीठा होता है। फ्लैश में नारियल पानी की तरह ताजा और मीठा रस मौजूद होता है।

कुकिंग में होता हैं उपयोग
सबसे खास बात ये है कि भारतीय क्षेत्र में इसे कुकिंग के दौरान भी उपयोग किया जाता है। बंगाल जैसे इलाके में जहां इसके पकोड़े बनाए जाते हैं, तो तमिलनाडु में इसका खास पायसम तैयार किया जाता है। इससे कई तरह के डेजर्ट और आइसक्रीम भी बनते हैं।

क्षेत्र के हिसाब से बदल जाते हैं नाम
भारत में मिलने वाली हर चीज का नाम जिस तरह क्षेत्र के साथ बदल जाता है। ठीक उसी तरह आइस एप्पल को भी अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है। हिंदी में जहां इसे ताड़गोला कहा जाता है, तो बंगाली में ताल, तमिल में नुंगु और कन्नड़ में ताती निंगु कहा जाता है। ये फल मलेशिया सिंगापुर, पाकिस्तान, श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, वियतनाम, हवाई और फ्लोरिडा समेत अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में भी पाया जाता है।

शरीर रखता है संतुलित
ताड़गोला में नमक और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि इसे गर्मियों में सबसे खास और अच्छा फल माना जाता है। क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार होता है और थकावट कम करता है।
Indian Ice Apple ताड़गोला से बनती की शराब
कटा हुआ फल जल्दी ऑक्सीडाइज हो सकता है, इसलिए इसे तुरंत खाया जाता है। के प्रति संवेदनशील होता है, और फल का स्वाद तुरंत बदलना शुरू हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह फल कटने के 3 घंटे के अंदर खराब हो जाता है और इसकी फर्मेंटेशन जल्दी होती है, इसलिए गांव के लोग इसे शराब बनाने का आसान और सस्ते स्रोत के रूप में पसंद करते हैं।
फल हीं नहीं पत्तियां भी आती हैं काम
इस फल को कई तरह से दैनिक जीवन में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पंखे जैसी पत्तियों को मैट्स, बास्केट और फैन बनाने के लिए यूज किया जाता है। इसके फ्लोरल ब्रांच में काफी रस होता है, जिसे इकट्ठा करके पाम गुड़ (गुड़ के प्रकार) बनाया जाता है।



