बैतूल अपडेट

Betul Accident News: नहीं लगाए संकेतक, इंदौर हाईवे पर फिर एक हादसा, ग्रामीण की मौके पर मौत

Betul Accident News: Indicators not installed, another accident on Indore highway, villager dies on the spot

Betul Accident News: नहीं लगाए संकेतक, इंदौर हाईवे पर फिर एक हादसा, ग्रामीण की मौके पर मौत

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Accident News: बैतूूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर फोरलेन का निर्माण कर रही बंसल कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही बरती जा रही है। कंपनी द्वारा न तो संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा का ही कोई ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इनमें वाहन चालक और सवार लोग घायल हो रहे हैं और कई लोगों की मौत तक हो चुकी है।

पर्याप्त संकेतक नहीं लगाने से गढ़ा गांव के पास भी रोजाना कोई न कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। विगत 25 मई की रात गढ़ा जोड़ पर बोरी निवासी युवक शंकर बर्डे दुर्घटना का शिकार हो गया था। उसे गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर किया गया गया है। वहीं 26 मई की रात को लगातार दूसरे दिन गढ़ा जोड़ पर ही एक और हादसा हो गया। यहां कुमली निवासी अजय गायकवाड़ 45 वर्ष की बाइक सड़क पर डाली गई मिट्टी से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।

कुमली निवासी और सांसद प्रतिनिधि नितिन बारस्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि बंसल कंपनी के इन कारनामों के कारण लोग मौत के शिकार हो रहे हैं।लगातार हादसों के बावजूद सड़क की व्यस्था नहीं सुधारी जा रही है। ग्रामवासियों में अजय की मौत को लेकर आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button