बैतूल अपडेट

Betul News : होटल के कमरों में मिले 8 जोड़े, सूचना पर मारा छापा तो नजारा देख चौक गई पुलिस

Betul News: 8 couples found in hotel rooms, police raided the information and were shocked to see the scene

Betul News : होटल के कमरों में मिले 8 जोड़े, सूचना पर मारा छापा तो नजारा देख चौक गई पुलिस

Betul News (बैतूल)। शहर के गंज क्षेत्र में स्थित एक चर्चित होटल में रविवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान होटल के कमरों में 8 युवक और इतनी ही युवतियां मिले हैं। इन सभी को पुलिस थाने ले गई है। साथ ही होटल संचालिका को भी थाने ले गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी इस होटल से कई बार प्रेमी जोड़े पकड़ाए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज स्थित उक्त होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और होटल में छापा मारा। पुलिस को देखते ही होटल में ठहरे जोड़ों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने का मौका ही नहीं दिया। पुलिस ने होटल को सभी तरफ से घेर लिया था, ताकि कोई भी होटल से भाग न पाए।

इन 8 जोड़ों में एक जोड़ा भोपाल का होना बताया जा रहा है, बाकी जोड़े जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ कर रही है। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि होटल में छापमार कार्रवाई के दौरान 8 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है। होटल संचालिका को भी हिरासत में लिया है। सभी को पुलिस गंज थाना लेकर गई है। पकड़े गए प्रेमी जोड़ों के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें जानकारी दी जाएगी।

Betul News : होटल के कमरों में मिले 8 जोड़े, सूचना पर मारा छापा तो नजारा देख चौक गई पुलिस

पहले भी चर्चाओं में आ चुका यह होटल (Betul News)

गंज स्थित इस होटल में इससे पहले भी कई बार जोड़े पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद यहां प्रेमी जोड़ों को रूम देना जारी है। प्रेमी जोड़ों को रूकवाने को लेकर यह होटल पूरे बैतूल जिले में चर्चित है। होटल मालिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से बार-बार इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं। इस बार पुलिस ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की, ताकि कोई भी प्रेमी जोड़े होटल से भाग न पाए।

Related Articles

Back to top button