यूटिलिटी अपडेट

Most Expensive Potato: सबसे महंगा आलू! 50 हजार रुपए किलो हैं इसकी कीमत, ये है खासियत

Most Expensive Potato, la bonnotte potato price, la bonnotte potatoes, World's most expensive potato, The most rare and expensive potato in the world?,

Most Expensive Potato: सबसे महंगा आलू! 50 हजार रुपए किलो हैं इसकी कीमत, ये है खासियत
Source: Credit – Social Media

Most Expensive Potato: आमतौर पर हमारे यहां पर आलू 10 से 50 रुपए किलो के बीच आसानी से मिल जाता है। कहीं कहीं पर ही इसके रेट 80-90 रूपए होते है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी तो दुनिया का सबसे महंगे आलू की कीमत ₹50000 प्रति किलो है। यह कीमतें इतनी ज्यादा है कि इसमें तो सोना ही खरीद ले। आखिर आलू कहां पर उगाया जाता है और इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है। इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

यहां पैदा होता है दुनिया का सबसे महंगा आलू (Most Expensive Potato)

बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा आलू फ्रांस में उगाया जाता है. इस आलू की इस वैराइटी का नाम Le Bonnotte है। जो फ्रांस के Ile De Noirmoutier आइलैंड पर उगाया जाता है। एक रिसर्च के बाद इसे दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में शामिल किया गया।

इस आलू का स्वाद है नमकीन

Le Bonnotte वैराइटी के इस आलू को रेतीली जमीन पर उगाया जाता है। इसके अलावा इसकी खाद को समुद्री शैवाल से तैयार किया जाता है। बता दें कि इस आलू की खेती को सिर्फ 50 वर्ग मीटर के दायरे में ही उगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह आलू स्वाद में नमकीन होता है और इसका प्रयोग सलाद प्यूरी, सूप और क्रीम तैयार करने के लिए किया जाता है. यह आलू बीमारियों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

कहां मिलेगा ये आलू (Most Expensive Potato)

अगर आप इस आलू को खरीदना चाहते हैं आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट का रूख करना पड़ेगा। क्योंकि कई ई-कॉमर्स वेबसाइट ही इस आलू को बेचती हैं। हालांकि, सभी जगह इसकी कीमत अलग-अलग है। कहीं आपको ये 56,000 रुपए किलो तो कहीं पर ये 24000 रुपये प्रति किलोग्राम में आधा किलो यानी 48 हजार रुपये किलो में उपलब्ध है। ये आलू दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में शामिल है जो केवल 10 दिन ही पाया जाता है।

इसकी खेती के दौरान बहुत सावधानी बरती जाती है और रोपण के 3 महीने बाद इसे खुदाई करके निकाल लिया जाता है। फरवरी में इसकी बुवाई होती है और मई में इसकी खुदाई की जाती है। इसे निकालते वक्त हल्के हाथों का प्रयोग करना पड़ता है क्योंकि अगर ऐसा न किया गया तो इसे नुकसान पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button