Pradhan Mantri Mudra Yojana: इस योजना में सरकार ने बांटे 23 लाख करोड़ रुपये, इस तरह आप भी उठाए फायदा
Pradhan Mantri Mudra Yojana: Government distributed 23 lakh crore rupees in this scheme, in this way you can also take advantage

Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana) में सरकार ने अब तक 23 लाख करोड रुपए वितरित किए है। यह योजना मोदी सरकार ने 8 अप्रैल 2015 को शुरू की थी। इस योजना को पूरे 8 साल हो चुके हैं। योजना के तहत लगभग 40 करोड़ लोगों को राशि बांटी गई है। इस योजना के तहत सरकार देश में एंटरप्रेन्योरशिप यानी स्वरोजगार को बढ़ावा देने की कोशिश करती है। इस योजना में सरकार की ओर से बिना कुछ गिरवी रखे हुए व्यापार शुरू करने के उद्देश्य से छोटे व्यापारियों और नॉन- कॉरपोरेट को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
Pradhan Mantri Mudra Yojana का ऐसे उठाएं लाभ
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए बयान के मुताबिक, पीएमएमवाई के तहत लोन बैंकों, वित्तीय संस्थाओं जैसे एनबीएफसी और माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
महिला उद्यमियों को मिला इस योजना में बढ़ावा
केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत इसलिए की थी कि इसके तहत देश के युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी के कोलैटरल फ्री लोन मिल सकें। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद मिली है। इस योजना के तहत सरकार ने 24 मार्च, 2023 तक दिए गए कुल लोन में 21 फीसदी लोन नए बिजनेस को दिया है। वहीं इसमें से 69 फीसदी लोन महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इस दौरान कहा गया कि पिछले आठ सालों में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 40.82 करोड़ लाभार्थियों को 23.2 लाख करोड़ रुपये के लोन बांटे जा चुके हैं। यह दर्शाता है कि देश के नए उद्यमियों को लोन की आसान उपलब्धता से इनोवेशन और प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हुई है। आगे उन्होंने कहा कि एमएसएमई का ‘मेक इन इंडिया’ में बड़ा योगदान है। इनके विकास के कारण देश में घरेलू खपत के साथ-साथ निर्यात के लिए भी प्रोडक्शन बढ़ा है। एमएसएमई को पीएमएमवाई स्कीम से काफी सहारा मिला है।
कुल तीन श्रेणी में मिलता है लोन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत अपने बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को कुल तीन श्रेणियों में लोन दिया जाता है। पहली कैटेगरी है शिशु. इसके तहत लोगों को 50,000 रुपये का गारंटी फ्री लोन मिलता है। वहीं दूसरी कटेगरी है किशोर जिसके तहत 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। वहीं तीसरी कैटेगरी है तरुण जिसके तहत 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 40.82 करोड़ लोगों द्वारा दिए गए लोन में से 33.54 करोड़ लोन शिशु कैटेगरी के हैं। वहीं किशोर कैटेगरी के तहत 5.89 करोड़ और तरुण के तहत 81 लाख लोगों को लोन दिया गया है।
मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-
पीएम मुद्रा लोन के लिए आपको आईडी प्रूफ (ID Proof) के रूप में जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents) जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपको अपने बिजनेस का प्रूफ देने के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट और बिजनेस एड्रेस की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही आपको कम से कम दो पासपोर्ट की आवश्यकता भी पड़ेगी। इस योजना के तहत लोन के लिए पाने के लिए आप mudra.org.in की बेवसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर भी लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- Also Read: Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को होगा दुर्लभ संकर सूर्यग्रहण; आंशिक, वलयाकार और पूर्ण तीनों होंगे
सरकारी योजना और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



