वायरल अपडेट

Jugadu Doctor Video: बाप रे बाप! ऐसे भी होता है इलाज… कमर में दर्द तो ठोक दिया हथौड़ा, दुखे दांत तो उखड़ दिए पेंचिस से

Jugadu Doctor Video: Baap Re Baap! This is also how the treatment is done... If you hit the back pain with a hammer, then the sore teeth are uprooted with screws.

Jugadu Doctor Video: बाप रे बाप! ऐसे भी होता है इलाज... कमर में दर्द तो ठोक दिया हथौड़ा, दुखे दांत तो उखड़ दिए पेंचिस से

Jugadu Doctor Video: सोशल मीडिया की दुनिया वाकई बड़ी रंग बिरंगी है। कभी यह हंसने और ठहाके लगाने को मजबूर कर देती है तो कभी दुख के सागर में सागर में डूबा देती है। यही नहीं कभी-कभी बड़े मजाकिया अंदाज में हकीकत का आइना दिखा जाती है। सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जो कि हमें तरह-तरह के रंगों से सराबोर कर जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों अच्छा खासा वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहले के जमाने में किए जाने वाले इलाज के तरीकों को लेकर है। इस वीडियो में तीन अलग-अलग लोग अलग-अलग बीमारियों का इलाज करते दिख रहे हैं। लेकिन, जिस ठेठ देशी अंदाज में इलाज किया जा रहा है, उसे देखकर लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं जिस शख्स ने वीडियो बनाया है, उसने तीनों को अलग-अलग स्पेशलिस्ट बताकर इस वीडियो को खासा मजेदार बना दिया है।

वीडियो की शुरुआत होती है सड़क के किनारे बैठे एक आई स्पेशलिस्ट द्वारा आंखें चेक करने से। इसमें लोहे की एक सलाख पर सिक्कानुमा एक प्वाइंट को आगे-पीछे करके डॉक्टर साहब नजर की जांच कर रहे हैं। उनके पास चश्मों का भी ढेर लगा हुआ है। सड़क के किनारे जमीन पर खुले इस आई क्लिनिक में बैठा मरीज भी पूरे भरोसे के साथ तल्लीन होकर मरीज भी अपनी आंखों की जांच कराता नजर आ रहा है।

दूसरा दृश्य है एक डेंटिस्ट के क्लिनिक का। यहां डेंटिस्ट साहब का क्लिनिक तो थोड़ा ठीक नजर आ रहा है, लेकिन मर्ज दूर करने का जो तरीका है, वह हैरान कर रहा है। यहां मरीज के दांतों में शायद दर्द था और उसे उन्हें निकलवाना था। उसके यहां पहुंचने पर डेंटिस्ट साहब उसकी गर्दन को कुछ देर आगे-पीछे करते हैं और फिर एक पेंचिस हाथ में लेकर बिना कोई रहम किए एक-एक कर इसके चार से पांच दांत उखाड़ डाले। इसके बाद रुई के फोहे पर कोई दवाई डाल कर उन्हें मुंह में भर दिया। (Jugadu Doctor Video)

तीसरे डॉक्टर साहब फिजियोथेरेपिस्ट हैं। इनका इलाज का तरीका भी डेंटिस्ट साहब से कम खतरनाक नहीं है। वैसे इस थेरेपी में भले ही किसी उपकरण की खास जरूरत नहीं होती, लेकिन यह साहब जिन उपकरणों के सहारे इलाज करते हैं, उन्हें देखकर शायद ही अब कोई ऐसा इलाज करवाने उनके पास जाए। इन साहब के पास जो मरीज पहुंचा है, उसे शायद कमर में दर्द था। ये साहब उस दर्द को दूर करने के लिए उसकी कमर को हथौड़ी से ठोक रहे हैं।

इस तरह से किए जा रहे इलाज को लेकर अब भले ही लोगों को हैरानी हो, लेकिन हकीकत यह है कि पहले जब चिकित्सा सुविधाएं न इतनी उन्नत थी और न ही सभी दूर उपलब्ध थी तो लोग इसी तरह से इलाज कराने को मजबूर थे। कोई शक नहीं कि दर्द से निजात पाने का तरीका भी उतना ही दर्दनाक था, लेकिन जान बचाने और असहनीय दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए लोग थोड़ी तकलीफ भी खुशी खुशी झेल जाते थे।

Related Articles

Back to top button