देश/विदेश

Business Idea 2023: घर बैठे इस तरह कमा सकते हैं हर महीने 50 हजार, ये हैं सबसे कमाल का बिजनेस प्‍लान

Business Idea 2023: This is how you can earn 50 thousand every month sitting at home, this is the most amazing business plan

Business Idea 2023: घर बैठे इस तरह कमा सकते हैं हर महीने 50 हजार, ये हैं सबसे कमाल का बिजनेस प्‍लान

Murmura Making Business Idea 2023: देश में युवा वर्ग स्‍टार्टअप और नए-नए तरीकों से पैसों को कमाने के लिए स्‍कील पर काम कर रहा है। इसके लिए वे हमेशा नए बिजनेस प्‍लान की तलाश में रहते है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए हम बिजनेस आईडिया को लेकर सीरिज शुरु कर रहे हैं। इस सीरिज में हम आपको प्रतिदिन नए-नए बिजनेस आईडिया देंगे। हमारा उद्देश्‍य है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग नए-नए तरीके सीखकर पैसा कमाए। आज के समय में लोग घर बैठे ही लाखों रुपए कमा रहे है। ऐसे कई बिजनेस आईडिया है, जो आपको घर बैठे पैसा कमाकर देंगे। इसके लिए आपको कुछ खास तरीके अपनाने होंगे और स्‍कील पर काम करना होगा। आज हम जिस बिजनेस प्‍लान की बात कर रहे हैं, उसके बारे में हो सकता है आपने पहले भी सुना हो, लेकिन सभी को इस बिजनेस को करने के फायदे और इससे होने वाली कमाई के बारे में जानकारी नहीं है। इसी के चलते हम आपको इस बिजनेस के बारे में जानकारी उपलब्‍ध करा रहे हैं। हम जिस बिजनेस की बात कर रहे हैं, वह है मुरमुरा बनाने का बिजनेस। आप इससे अच्‍छा पैसा कमा सकते है।

Business Idea 2023: सभी को होता है पसंद

मुरमुरा एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। आपको बता दें कि मुरमुरे को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे भेलपुरी के नाम से भी जानते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह खाने में तीखा होता है।

छोटे लेवल पर कर सकते हैं शुरूमुरमुरे बनाने के लिए में आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इसे छोटे स्तर पर भी शुरू किया जा सकता है। मुरमुरे बनाने के लिए आपको चावल खरीदने होंगे और अच्छी क्वालिटी के चावल लेने होंगे, जिससे आपके मुरमुरे स्वादिष्ट बनेंगे। इस मुरमुरे को चावल उबाल कर बनाया जाता है। इसलिए इसमें किसी मशीनरी की जरूरत नहीं है। इतने में आपके मुरमुरे बनकर तैयार हो जायेंगे।

लेना होगा लाइसेंस (Business Idea 2023)

आपको इस बिजनेस को शुरु करने के लिए (FSSAI) से लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ेगी। क्‍योंकि किसी भी खाद्य पदार्थ के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। आपको भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से लाइसेंस लेना होगा और उसमें GST रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा।

घर से ही करें शुरूमुरमुरे में चावल की कीमत लगभग 5000 रुपए तक होती है और इसके छोटे-छोटे सामान की कीमत 30 से 40 रुपये तक होती है। आप इस बिजनेस को अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। इससे आपको खर्च काफी कम आएगा और इससे आप रोजाना अच्‍छी कमाई भी कर सकते है।

टिप: आपको कोई भी बिजनेस शुरु करने से पहले अच्‍छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए। विशेषज्ञों से सलाह के साथ फायनेंस के लिए भी जरूरी सलाह लेनी चाहिए। पूरी तैयारी के बाद ही किसी भी बिजनेस को शुरू करने से आपको नुकसान की संभावना खत्‍म हो जाती है। इसके लिए आप इंटरनेट की भी मदद ले सकते है। यू ट्यूब पर कई वीडियो मिल जाएंगे, जो आपकी हेल्‍प करेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button