देश/विदेश

Pixie Curtis: 11 साल की ये लड़की हर महीने कमाती हैं 1 करोड़, जानें कैसे

Pixie Curtis: This 11-year-old girl earns 1 crore every month, know how

 

Pixie Curtis: 11 साल की ये लड़की हर महीने कमाती हैं 1 करोड़, जानें कैसे

Pixie Curtis: लोगों की सारी उम्र निकल जाती है, लेकिन वह कभी 1 करोड़ रुपए कमा नहीं पाते, लेकिन यदि आपसे कहे कि एक 11 साल की लड़की हर महीने 1 करोड़ रुपए कमाती है, तो शायद ही आप यकीन करेंगे। यह सच है एक 11 साल की बच्ची है, जो हर महीने 1 करोड़ रुपए कमाती है और स्कूल जाने वाली ये बच्ची करोड़ों की मार्सडिज की भी मालकिन है। आज हम आपको इस लड़की के बारे में जानकारी दे रहे हैं और बता रहे हैं कि वह किस तरह हर महीने 1 करोड़ रुपए तक कमा लेती है। बता दें कि लड़की रिटायरमेंट की भी प्लानिंग कर रही है।

कंपनी की मालकिन हैं ये लड़की (Pixie Curtis)

हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम है पिक्सी कर्टिस वह अपने उच्च शिक्षा के लिए जल्द ही रिटायरमेंट ले रही है 11 साल की उम्र में इस लड़की ने अपनी खुद की एक कंपनी बनाई है और उसने अपनी कंपनी का नाम Pixie’s Pix भी अपने नाम पर रखा है। यह ऑनलाइन कंपनी तरह तरह के हेयर बो, हेडबैंड बेचने के लिए जानी जाती है और अच्छा खासा मुनाफा कमाती है। इस कंपनी को पिक्‍सी की मां रॉक्‍सी जैकेंको ने करीब तीन साल पहले शुरू करवाया था। अब पिक्सी अपनी पढ़ाई के लिए रिटायरमेंट लेना चाहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pixie Curtis (@pixiecurtis)

मां ने जन्मदिन पर गिफ्ट की थी दो करोड़ की मर्सिडीज

पिक्सी ने पिछले साल ही अपना 10वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पर उन्हें मां ने दो करोड़ से भी ज्यादा कीमत की मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। पिक्सी के जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। पिक्सी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है। उनके इंस्टा अकाउंट पर डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर है।

Related Articles

Back to top button