Betul Today News : नहीं थम रही गोवंश की तस्करी, फिर पकड़ाया 47 गोवंश से भरा ट्रक, करना पड़ा 14 किमी पीछा
Betul Today News: Smuggling of cattle did not stop, then caught a truck full of 47 cattle, had to chase 14 km

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Today News : बैतूल जिले से होकर गोवंश की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को फिर एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर 47 गोवंश ले जाए जा रहे थे। दम घुटने से इनमें से 3 की मौत हो गई। इस ट्रक को राष्ट्रीय हिंदू सेना ने 14 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा। आरोपी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी तोड़ कर भाग निकले थे।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि संगठन के सिवनी जिला संयोजक नवीन चंद्रवंशी से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आइसर ट्रक में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भर कर बैतूल होते हुए महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा है। इस पर इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को दी गई और गौवंश से भरी गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई गई।
- Also Read : Ghost Tractor Viral Video: बिना ड्राइवर स्टार्ट होकर शोरूम में घुस गया भूतिया ट्रैक्टर, मचाया जमकर उत्पात
युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री अमित यादव ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने पाढर से गाड़ी का पीछा करना प्रारंभ किया। उड़दन पर गाड़ी को रोकने के प्रयास में विफल रहे। उड़दन पर स्थित पुलिस बैरिकेड्स तोड़ कर बैतूल की ओर गोवंश से भरी गाड़ी को गोवंश तस्कर भगाने लगे।
तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव ने बताया कि इन सबके बाद फोरलेन भारत भारती के पास ट्रकों को आड़ा करवा कर इस गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई। गाड़ी को रोकने पर ड्रायवर और अन्य दो तस्कर गाड़ी छोड़कर मौका देख फरार हो गए।
- Also Read : Optical Illusion Pictures: बेरियों के बीच छिपा है दिल, खोजने में बड़े-बड़े सूरमा भी फेल, लगा दें पूरी ताकत

- Also Read : Yamaha RX100: तूफानी फीचर्स के साथ वापसी कर रही यामाहा RX100, करती हैं युवाओं के दिलों पर राज
प्रखंड अध्यक्ष स्वप्रिल पवांर ने बताया कि आईसर वाहन में ठूंस-ठूंस कर रस्सियों से बांध कर डबल पार्टीशन में 47 नग गोवंश भरे गए थे। इनमें से 3 की मृत्यु दम घुटने से हो गई थी। गोवंश को भयावाड़ी स्थित मां ताप्ती गौ शाला में सौंप कर गाड़ी को कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है।
विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने कहा कि बैतूल जिला महाराष्ट्र के करीब होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन गोवंश की गाड़ियों को संगठन पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहा है परंतु सवाल यह खड़ा हो रहा है कि इन गाड़ियों को पार कौन करवा रहा है। इस बात का खुलासा पुलिस ने जरूर करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि हम गाड़ी को गेंदा चौक सदर लेकर आ गए थे। यहां गाड़ी पर डले पाल को उतार कर गोवंश तस्करी का विरोध किया। कोतवाली पुलिस के समझाने पर गौवंश को गोशाला भेजा गया। इस मौके पर मध्य भारत प्रांत महामंत्री राजकुमार सेमकर, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, विजय मोहकार, गौरव कोड़ले, रितेश कोड़े, नगर समन्वय अक्की महतकर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



