बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Betul Accident News : दो बाइक आपस में टकराई, हादसे में युवक की मौत, तीन लोग गंभीर

Betul Samachar : Two bikes collided with each other, youth died in accident, three people serious

Image Source : Dainik Bhaskar

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में मंगलवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेड़ली बाजार से बोरदेही जाने वाले मार्ग पर बेल नदी के पुल के पास दो मोटर साइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डायल हंड्रेड वाहन से अस्पताल लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई नगर के इंदिरा गांधी वार्ड निवासी गोपाल पिता कमल बचले 35 साल अपनी मां सेवंतीबाई 65 साल और भतीजे सौम्य बचले 15 साल के साथ आमला में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गया था। शाम 5 बजे के लगभग गोपाल, मां और भतीजे को साथ लेकर बाइक से मुलताई की ओर आ रहा था।

ग्राम खेड़लीबाजार के पास मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने गोपाल की बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर भी 3 लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार 6 लोग गिरकर घायल हो गए। बोरदेही की ओर जा रही बाइक पर सवार ग्राम बेलढाना निवासी संतोष कुमरे 30 साल के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं संतोष की बाइक पर सवार पंकज पिता किशोर पवार 32 साल और झनक कुमरे 40 साल दोनों निवासी बेलढाना गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपाल के सिर और छाती में गंभीर चोट आई है। वहीं सौम्य के हाथ में चोट आई है। सेवंती बाई को आंशिक चोट आई है।

सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। सभी पांचों घायलों को इलाज के लिए डायल हंड्रेड से मुलताई अस्पताल लाया गया। यहां सभी घायलों का इलाज किया गया। गोपाल, पंकज और झनक की हालत गंभीर होने से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Desi Jugad: हरे पेड़ पर इंसुलेटर लगा कर खींच दिए 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार, इस जुगाड़ को देख नोंच लेंगे अपने बाल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button