सोना-चांदी रेट टुडे

Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली, फटाफट जानें 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Silver Price Update: There was a huge fall in the price of gold and silver, silver also slipped, know the rate of 10 grams of gold immediately

Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी फिसली, फटाफट जानें 10 ग्राम सोने का रेट
Source – Social Media

Gold Silver Price Update: प्रतिदिन के अनुसार सोने चांदी में आज भी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगर आप भी नए साल में सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्‍छी खबर हो सकती है। आइए, जानते हैं क्‍या है आज के सोने-चांदी के भाव…

बीते दिन यानी शनिवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 56,510 था। वहीं आज रविवार 24 कैरेट सोने का भाव 56,180 है। आज सोने के भाव में गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 51,700 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 51,500 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 67,500 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 68,300 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव थोड़े से बढ़े हैं।

जानें आज का सोने चांदी का दाम |Gold Silver Price Update

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today

आज भी चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 67,500 रूपए किलो है।

Credit – Social Media

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold Silver Price Update)

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

Also Read : PM KUSUM YOJANA: सरकार की इस योजना में मिलती है 60% सब्सिडी, किसान भाई आज ही उठाएं फायदा

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान (Gold Silver Price Update)

ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

टीप- ऊपर दिए गए सोने चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में भिन्‍न हो सकते हैं। आप अपने शहर का वास्‍तविक सोने चांदी का भाव जानने के लिए टोल फ्री नंबर 8955664433 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button