CM Kanya Vivah Yojana: जनपद अध्यक्ष और नप परिषद उपाध्यक्ष बोले- दिल्ली मेड है सामग्री, नहीं है गुणवत्ता, भविष्य में राशि ही दी जाएं
CM Kanya Vivah Yojana: District President and NAP Council Vice President said - Delhi Made is the material, not the quality, only the amount should be given in future

◼️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
CM Kanya Vivah Yojana MP: मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह जैसे आयोजन भी भ्रष्टाचार के आरोपों की जद से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। प्रदेश में जहां भी यह आयोजन होते हैं वहां पर वर-वधु को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते रहे हैं। बुधवार को बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जुआड़ी में भी ऐसे ही आरोप बाकायदा मंच से और खुद कुछ जनप्रतिनिधियों ने लगाए। इससे सामग्री खरीदी करने वाले अधिकारियों की मंशा पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
ग्राम पंचायत जुआड़ी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना (CM Kanya Vivah Yojana MP) के तहत 397 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदापुरम के कमिश्नर श्रीमन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्र, सांसद दुर्गादास उईके, आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय, रामजीलाल उईके, महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगाबाई बाई उईके, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू करते, जनपद सदस्य मोनिका भगवानदास सिनोटिया, प्रमिला मूलचंद वर्मा, सरपंच मनोज धुर्वे, झुकमां दलप सिंह तुमराम उपस्थित थे। (CM Kanya Vivah Yojana MP)

सभी जोड़ों का विवाह विधि विधान व गायत्री परिवार के माध्यम से कराया गया। इस मौके पर सांसद दुर्गादास उईके एवं डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब विधायक नहीं थे तब भी उन्होंने सामाजिक तौर पर गांव की बहन-बेटियों का जिम्मा उठा कर शादी करने का मन बनाया और कई बहन बेटियों की शादी करवाई। इसके बाद जब वे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने केबिनेट में शीघ्र प्रस्ताव लेकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (CM Kanya Vivah Yojana MP) प्रारंभ करवाई। योजना के तहत बहन-बेटियों का विवाह करवा कर बेटियों के पिताओं को कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाई।
जनपद अध्यक्ष राहुल उईके और नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा ने आयोजन में दी जाने वाली सामग्री को दिल्ली मेड बताते हुए कहा कि यह सामग्री दहेज में दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। उनके द्वारा मांग की गई कि आने वाले समय में सामग्री स्वरूप सामान ना देकर राशि उनके खाते में दी जाएं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम अनिल सोनी, तहसीलदार अशोक डेहरिया, जनपद सीईओ सुरेश इंदौरकर, दानिश अहमद खान, टीआई रत्नाकर हिंगवे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के सरपंच, सचिव, महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।



