Hathi Ka Viral video: हाथी से लिया पंगा तो नाराज गजराज ने लिया बदला, हवा निकालकर बैठ गए कार पर
Hathi Ka Viral video: Angry Gajraj took revenge when he messed with the elephant, took out the air and sat on the car

Hathi Ka Viral video: सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ने के साथ ही अब कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोस में कुछ काफी रोचक होते हैं, वहीं कुछ हैरान करने वाले रहते है। वीडियो कई तो ऐसे होते हैं जो काफी फनी होते हैं। हम हर रोज आपके लिए कुछ चुनिंदा वीडियोस लेकर आएंगे जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
Hathi Ka Viral video: हाथी एक शांत और समझदार जानवर होता है। ये एक ऐसा जानवर है जो जंगल में शेर जैसे खतरनाक शिकारी से भी नहीं घबराता है। लेकिन जब ये शांत जानवर गुस्सा हो जाए तो बहुत तबाही मचाता है सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार सवार को हाथी से पंगा लेना महंगा पड़ जाता है।
हाथी ने मचाई तबाही(Hathi Ka Viral video)
ये वीडियो देखकर लगता है कि हाथी जंगल में आराम से सड़क पार कर रहा है तभी उसके पास एक कार आकर रुक जाती है। कार में मौजूद शख्स की हरकत से गजराज नाराज हो जाते है। इसके बाद वह कार के पास पहुचें और पहले तो अपने वजन से कार के पहिए की हवा निकाल दी। गाड़ी का बोनट का भी कबाड़ा बना दिया।
हाथी का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ। वो सीधे आगे की तरफ गया और कार के ऊपर ही बैठ गया। देख सकते हैं कि हाथी के इतने अधिक वजन से गाड़ी नीचे बैठ गई। इधर गाड़ी के अंदर बैठा शख्स बेचारा फिर यूं ही पड़ा रहा। कुछ देर बाद जब हाथी जंगल की तरफ लौटा तब जाकर शख्स की जान में जान आई।
- Also Read : Tiger Viral Video: टाइगर के साथ सेल्फी लेने उसके पीछे मोबाइल लेकर दौड़ पड़ा शख्स, आगे जो हुआ खुद देख लीजिए…
यहां देखें वीडियो
(डिस्क्लेमर : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)



