बैतूल अपडेट

Betul Crime News: आर्मी जवान के सूने आवास में चोरी, एक लाख नगद और सोने के जेवरात ले उड़े चोर

Betul Crime News: Theft in the deserted residence of an army jawan, thieves took away one lakh cash and gold ornaments

Betul Crime News: आर्मी जवान के सूने आवास में चोरी, एक लाख नगद और सोने के जेवरात ले उड़े चोर

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Crime News: जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के प्रेमनगर में 15 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने असम के गोवाहाटी में आर्मी में पदस्थ शिवम राठौर के निवास पर मुख्य लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। उन्होंने आवास के दरवाजे का कुंदा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गोदरेज की आलमारियों के लाक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व गुल्लक तोड़कर उसमें जमा लगभग 25 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया।

आर्मी जवान शिवम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अभी गोवाहाटी में ही हैं। छोटे भाई सत्येंद्र ने उन्हें सारी जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस चौकी में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी स्टाफ के साथ मौके पर पहुँच गये हैं। चोरी की खबर से प्रेमनगर में भय का वातावरण बना हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button