Besharam Rang In 60s : यदि 60 के दशक में आती पठान तो इस तरह होता “बेशर्म रंग”, वीडियो देख नहीं रूकेगी आपकी हंसी
Besharam Rang In 60s: If Pathan would have come in the 60s, "Besharam Rang" would have been like this, watching the video will make you laugh

Besharam Rang In 60s : शाहरुख खान और दीपिका की पठान फिल्म 1000 करोड़ रुपए के करीब आ चुकी है। फिल्म का सबसे चर्चित सॉन्ग बेशर्म रंग हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। रिलीज के बाद से ही विवादों में रहा यह सॉन्ग 60 के दशक में रिलीज होता तो किस तरह का होता। इसका वर्जन इंटरनेट पर आ गया है। जिस तरह वीडियो की एडिटिंग की गई है, उसकी खूब तारीफें भी हो रही है। वीडियो को एडिट करके इस तरह का रूप भी दिया जा सकता है, यह क्रिएटिविटी भी कमाल की है।
इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है रैपर और कंटेंट क्रिएटर यशराज मुखाटे ने। इस वीडियो में दिखाया है कि 60 के दशक में यदि फिल्म आती तो बेशर्म रंग गाना किस तरह का होता। वीडियो में सुपरस्टार शम्मी कपूर यह गाना गाते दिखेंगे। जिसे देख आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि यह गाना उनका नहीं है। इस बेहतरीन एडिटिंग को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
लाखों लोगों ने दिया प्यार (Besharam Rang)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो ने अभी तक लगभग दो लाख लाख भी बटोर लिए है। इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट किया कि “इससे बेहतर कुछ नहीं” वही दूसरा यूजर लिखता है “रियल गाने से मुझे यह ज्यादा अच्छा लग रहा है”।
बता दें कि इस वीडियो को केतन सिंह ने एडिट कर अपनी रिल्स में पोस्ट किया था। इसके बाद इसे रैपर यशराज मुखाटे ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।



