बड़ी खबरें

Shiv Mandir Sthapna: खेड़ी में होगी कल शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्रा

Shiv Mandir Sthapna: Tomorrow Shiva family's life will be consecrated in Khedi, grand Kalash Yatra

Shiv Mandir Sthapna: खेड़ी में होगी कल शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश यात्राShiv Mandir Sthapna: खेड़ी सांवलीगढ़, (मनोहर अग्रवाल) स्थानीय ढीमर मोहल्ला चाँदनी चौक खेड़ीसांवलीगढ़ में कल 13 फरवरी को दोपहर भगवान भोलेनाथ का संपूर्ण शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसके पूर्व आज पूर्व सरपंच सुभाष राठौर के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी तथा महाकाली और भोलेनाथ का स्वरूप सजाकर कलश यात्रा में प्रदर्शन किया गया, साथ ही आतिशबाजी भी गयी।

कलश यात्रा नगर भ्रमण कर स्थापना स्थल पर समापन की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और ग्रामीण जन उपस्थित थे। पूर्व सरपंच सुभाष राठौर ने बताया कि कल शिव परिवार स्थापना के बाद विशाल भंडारा प्रसादी भी होगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से शिव परिवार स्थापना में भाग लेने की अपील की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button