बड़ी खबरें

Betul News: छोटा महादेव में महाशिवरात्रि पर कतिया समाज कराएगा भंडारा, रात्रि विश्राम की भी होगी व्यवस्था

Betul News: Bhandara will be organized by Katiya Samaj on Mahashivratri in Chhota Mahadev, arrangements will also be made for night rest

Betul News: छोटा महादेव में महाशिवरात्रि पर कतिया समाज कराएगा भंडारा, रात्रि विश्राम की भी होगी व्यवस्था

▪️प्रकाश सराठे, रानीपुर

Betul News: संत भूरा भगत समिति छोटा महादेव भोपाली एवं कतिया समाज समिति जिला बैतूल की बैठक सामुदायिक भवन देशावाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सतपुड़ा की वादियों में विराजमान छोटा महादेव एवं देवधि देव महादेव के परम भक्त संत भूरा भगत के सानिध्य में 18 फरवरी 2023 को कतिया समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भोपाली के मेला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

सभी दानदाताओं से यह अपील भी की गई कि इस बार देव कार्य के लिए सामाजिक बंधुओं को रात्रि विश्राम के लिए एक विशेष पंडाल का भी निर्माण किया जाए। जिसमें सामाजिक देव कार्य के लिए पधारने वाले सभी भक्तों को रात्रि विश्राम सुगमता से प्राप्त हो सके। इस पर संत भूरा भगत समिति के द्वारा विशेष पंडाल लगाने की सहमति दी गई। इस मौके पर दान के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए बताया गया कि एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथ से लौटकर वापस आता है।

जो हम देते हैं वही हम पाते हैं। देना तो हमें प्रकृति रोज ही सिखाती है। सूर्य अपनी रोशनी, फूल अपनी खुशबू, पेड़ अपने फल, धरती अपना सीना छलनी करके भी दोनों हाथों से हम पर अपनी फसल लुटाती है। ना तो सूर्य की रोशनी कम हुई ना फूलों की खुशबू ना पौधों के फल कम हुए। जो दान हम करते हैं वह निस्वार्थ भाव से श्रद्धापूर्वक समाज की भलाई के लिए किया जाता है। इस बार यह भी निवेदन किया गया कि प्रत्येक परिवार से प्रत्येक सदस्य सामूहिक रूप से इकट्ठा करके फिर दान करने की अपील की गई। जिसका पुण्य फल परिवार के सभी सदस्यों को प्राप्त हो सके।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठ भिकारीलाल भूजवरे, किशोरीलाल आरसे, अज्जू भोरसे, कानूलाल सूर्यवंशी, राजू नागवंशी, मनोज नागवंशी, कमलेश राक्से, छबिराम आरसे, सुंदरलाल राकसे, राजेश आरसे, धर्मदास लांजीवार, संदीप आरसे, करण, सतीश संतलाल, रामदास भोरसे सुनील चक्रवान, लच्छू पन्नालाल, राजेंद्र, संतोष, अशोक, राजकुमार बारसे, सुभाष बारसे, राधेश्याम ठाकरे, अमिताभ हनोते, दिनेश, अनिल, बलवान बारसे, धरमदास लांजीवार, सुनील, राजू, राजेश, संतोष, संदीप, विवेक, दिनेश हनोते, प्रहलाद कुमार बानसे, सुखलाल चक्रवान, प्रेमलाल, मुन्नालाल खंडेलवाल, शंकर बारसे, कन्हैया बानसे, सतीश, विनोद, सनोज आरसे एवं ग्राम देशावाडी कतिया समाज के ग्रामवासी उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button