Skip to content
Betul Update
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • देश/विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल
  • मंडी भाव
  • कृषि
  • वायरल अपडेट
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या योजना में है बेटी का खाता तो जान लें ये जरूरी नियम, हो गया है बड़ा बदलाव

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या योजना में है बेटी का खाता तो जान लें ये जरूरी नियम, हो गया है बड़ा बदलाव

By
उत्तम मालवीय
—
Last updated: 28/01/2023
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या योजना में है बेटी का खाता तो जान लें ये जरूरी नियम, हो गया है बड़ा बदलाव
Source – Social Media

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार ने शादी और स्कूली शिक्षा जैसे प्रमुख जीवन आयोजनों के दौरान वित्तीय सहायता देकर बालिकाओं की भलाई को बढ़ावा देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की. बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का सुकन्या समृद्धि योजना कार्यक्रम 2 दिसंबर 2014 को शुरू किया गया था। यह स्कीम बेटियों के लिए शुरू की गई है। जिसमें शानदार ब्याज दर के साथ टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। योजना के लिए खाता खुलवाना भी बेहद आसान होता है। 10 साल से कम उम्र की बच्चियाँ इसका लाभ उठा सकती है, इनके नाम पर अभिभावक अकाउंट खुलवा सकते हैं। मैच्योरिटी पूरी होने के बाद लाखों का रिटर्न मिलता है। साथ ही पैसा भी डबल हो जाता है। योजना से जुड़े कई नियमों में हाल ही में बदलाव हुआ है। यदि आप भी इससे जुड़े हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

  • Also Read : Post office scheme: पोस्ट ऑफिस में जमा करते हैं पैसा, तो जान लें यह नियम वरना लग सकता है भारी जुर्माना

ब्याज के 2 नियम बदले(Sukanya Samriddhi Yojana)

खाते में न्यूनतम राशि जमा ना करने पर पहले इसे डिफ़ॉल्ट कर दिया जाता है। पहले इसे एक्टिव ना करने पर ब्याज मिलना बंद हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अकाउंट एक्टिव ना करने पर भी जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर मिलती रहेगी। बता दें योजना में कम से 250 रुपये हर महीने और एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की राशि जमा करवाई जा सकती है। वहीं गलत ब्याज की वापसी के नियम को भी हटा दिया गया है। अब हर वित्त वर्ष के अंत में अकाउंट में निर्धारित इंटरेस्ट आएगा।

  • Also Read : NPS Scheme: सिर्फ हजार रुपए बचाकर गारंटी से मिलेगी 20 हजार पेंशन और 63 लाख की राशि! कमाल की ये स्कीम

18 साल से पहले ही अकाउंट नहीं हो पाएगा एक्टिव

नए नियमों के मुताबिक अब बेटी के 18 साल होने पहले ही अकाउंट को एक्टिव करने की अनुमति नहीं होगी। पहले स्कीम के 10 साल बाद ही इसे सक्रिय करने की इजाजत है। जो बदल चुका है।

  • Also Read : Free Solar Panel Scheme: सरकारी मदद से घर पर लगवा लें सोलर प्‍लांट, इस तरह हर महीने होगी हजारों की कमाई, जानें प्रक्रिया

तीसरी बेटी को भी मिलेगा योजना का लाभ

नए नियमों के मुताबिक अब परिवार की तीसरी बेटी को भी स्कीम की सुविधाओं का लाभ मिलेगा दरअसल, पहले केवल 2 बेटियों के खाते पर ही टैक्स छूट की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब जुड़वां बेटियों के बाद तीसरी बेटी का खाता अभिभावक खुलवाते हैं, तो उसे भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

  • Also Read : LIC Dhan Varsha Scheme: एलआईसी की इस योजना में लगाए पैसा, 1 का हो जाएगा 10 गुना, इतने समय में 10 लाख बनेंगे एक करोड़

खाता बंद होने के नियम

नए नियमों के तहत जानलेवा बीमारी होने पर भी अकाउंट को बंद करने अनुमति होगी। इसके अलावा यदि अभिभावक की मृत्यु होती है तब भी खाता बंद करवाया जा सकता है। पहले केवल दो शर्तों पर खाता बंद होता था। जिसमें बेटी की मृत्यु और निवास स्थान बदलना शामिल है।

  • Also Read : Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 : तीर्थ दर्शन योजना में चलेंगी 20 ट्रेनें; यहां देखें कब, कहां से होगी रवाना और कितने श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका
Categories यूटिलिटी अपडेट Tags sbi sukanya samriddhi yojana, SSY, Sukanya Samriddhi Account Scheme, Sukanya Samriddhi Yojana (SSY), Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Scheme, sukanya samriddhi yojana benefits, Sukanya Samriddhi Yojana Calculator, sukanya samriddhi yojana interest rate, sukanya samriddhi yojana official website, sukanya samriddhi yojana online, sukanya samriddhi yojana online apply, sukanya samriddhi yojana post office, Sukanya Samridhi Account
Pathaan Box Collection: शाहरुख की आंधी में उड़ी केजीएफ 2 और आरआरआर और बाहुबली, 2 दिन की कमाई से रचा इतिहास
Flying bike: लो अब आ गई उड़ने वाली बाइक, जमीन के साथ हवा में भी चलेगी, पुलिस को मिलेगी सबसे पहले, देखें खासियत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

© 2025 Marketer • Built with GeneratePress
Privacy PolicyTermsContact
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • देश/विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल
  • मंडी भाव
  • कृषि
  • वायरल अपडेट