बड़ी खबरें

Betul-Paratwada Highway : प्रतिमाएं खंडित करने के विरोध में अभी भी चल रहा हिंदू संगठनों का परतवाड़ा हाईवे पर चक्काजाम

Betul-Paratwada Highway : प्रतिमाएं खंडित करने के विरोध में अभी भी चल रहा हिंदू संगठनों का परतवाड़ा हाईवे पर चक्काजाम

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul-Paratwada Highway :  मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के बैतूल जिले में बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे (Betul-Paratwada State Highway) पर ताप्ती घाट एवं गुफा वाले हनुमान मंदिर में स्थित प्रतिमाएं किसी असामाजिक तत्व ने खंडित कर दी। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

शाम करीब 5.30 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम शाम 7 बजे तक भी जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाइश दी जा रही है। हिंदू संगठन इस बात पर अड़े हैं कि जब तक नई प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाती, तब तक खंडित प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। (Betul-Paratwada Highway)

Betul-Paratwada Highway : प्रतिमाएं खंडित करने के विरोध में अभी भी चल रहा हिंदू संगठनों का परतवाड़ा हाईवे पर चक्काजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ताप्ती घाट में असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में बीती रात स्थापित भैरव भगवान, नंदी भगवान और महाकाली जी तथा गुफा वाले हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। इसकी सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और वे मंदिर पर एकत्रित होने लगे। वहीं हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

मंदिर से जुड़े धनराज पाल, प्रांतीय गो रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के दीपक मालवी, शिवम राठौर, भोजराज बारस्कर, विशाल राठौर, भूता सिंह बडौदे, हुनमान मंदिर के पुजारी जुंगी बाबा एवं समस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग की। (Betul-Paratwada Highway)

यहां देखें जाम का वीडियो..

इसके साथ ही हिन्दू संगठनों और ग्रामीणों ने ताप्ती घाट काली मंदिर पर शाम 5.30 बजे से जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम केसी परते, तहसीलदार प्रभात मिश्रा, डीएसपी पल्लवी गौर, बैतूल टीआई अपाला सिंह, खेड़ी चौकी प्रभारी आदित्य करदाते पुलिस स्टाफ सहित मौके पर पहुँच गये थे।

अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन शाम 7 बजे तक भी जम नहीं खुल पाया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मूर्ति को खंडित करने मामला दर्ज किया है। वहीं हिंदू संगठन अपनी मांग पर अड़े हैं।

उनका कहना है कि उनकी मांग माने जाने पर ही जाम खोला जाएगा। प्रांतीय गो रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे का कहना है कि हमारी मुख्य मांग यह है कि जब तक नई प्रतिमाएं स्थापित नहीं होती, तब तक खंडित की गई प्रतिमाएं विसर्जित नहीं की जाएंगी। इधर जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

नोट : इस मामले में आरोपी ललित प्रजापति पिता देवीराम प्रजापति 28 वर्ष निवासी- ढीमर मोहल्ला, खेड़ी को गिरफ्तार करने के बाद शाम 7.30 बजे चक्काजाम समाप्त कर दिया गया है और आवागमन शुरू हो चुका है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button