सैर सपाटा अपडेट

IRCTC Tour Package: नए साल में है घूमने का प्‍लान तो बेहद ही सस्‍ते में परिवार के साथ करें राजस्‍थान की सैर, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

IRCTC Tour Package: नए साल में है घूमने का प्‍लान तो बेहद ही सस्‍ते में परिवार के साथ करें राजस्‍थान की सैर, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका
Credit – social media

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ जनवरी में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है। इस पैकेज में आपको जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा।

Also Read : Vastu Tips New Year 2023: नए साल से पहले घर लाए ये चीजें, माता लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा, सकारात्‍मक ऊर्जा का होगा संचार

9 रात और 10 दिन का है पैकेज

IRCTC के मुताबिक यर टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल (Royal Rajasthan Ex Bhopal) रखा हुआ है और यात्रियों को इस पैकेज के तहत 9 रात और 10 दिन के लिए सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। (IRCTC Tour Package)

Rajasthan Tour Packages | Amaze My Trip
Credit – social media

यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

आपको बता दें कि इस पैकेज में यात्रियों को डीलक्स क्लास में सेर करवाई जाएगी। पैकेज के तहत आपको ब्रेकफास्ट डिनर भी दिया जाएगा। इस टूर के दौरान यात्रियों को विमान से भी यात्रा करवाई जाएगी। टूर पैकेज के अनुसार यात्रियों को भोपाल एयरपोर्ट से 24 जनवरी को शाम 5:20 रवाना कर दिया जाएगा।

अगर आप अकेले सफर करते हैं तो 57,100 रुपए चुकाने होंगे। अगर दो लोग पैकेज लेते हैं तो 39,900 प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। अगर तीन लोग सफर करते हैं तो 35500 रुपए चुकाने होंगे। इस पैकेज के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। (IRCTC Tour Package)

Also Read : NPS Scheme: सरकार की नई योजना में हर महीने मिलेंगे 50 हजार रुपए की पेंशन, बस करना होगा ये काम

Romantic Rajasthan Tour Package 9n 10 Days
Credit – social media

IRCTC Tour Package: इस तरह कराए बुकिंग

इस पैकेज को बुक करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर आए। यहां पर आप अपने पैकेज को सलेक्‍ट करें और फिर सभी जानकारी भरने के बाद आपकी बुकिंग हो जाएगी। यदि आपको पैकेज बुक करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।

Also Read : Betul News : चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामवासी, खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर चंपत होने की शिकायत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button