मध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Mahila Sashaktikaran Yojana: एमपी में महिलाओं को सशक्त बनाने बड़ा कदम, रोजगार के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग, 20 दिसंबर तक करें आवेदन

Mahila Sashaktikaran Yojana: एमपी में महिलाओं को सशक्त बनाने बड़ा कदम, रोजगार के लिए दी जा रही ट्रेनिंग, 20 दिसंबर तक करें आवेदन

CM Mahila Sashaktikaran Yojana:  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना (Mahila Sashaktikaran Yojana) में ऐसी विपत्तिग्रस्त, पीड़ित महिलाओं को आर्थिक उन्नयन हेतु अग्रांकित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण (job oriented training) दिया जाता है। इनमें फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, आया/दाई/वार्ड परिचर, ब्यूटीशियन, हॉस्पिटालिटी, शॉर्ट टर्म मैनेजमेंट कार्स, आईटीआई/पॉलिटेक्निक कोर्स/कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग एंड असिस्टेंट, होटल/इवेंट मैनेजमेंट, प्रयोगशाला सहायक, डीएड/बीएड (सिर्फ शासकीय संस्थान से) आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गौतम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनांतर्गत विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/बलात्कार पीड़ित/दुर्व्यापार से बचाई गई/एसिड विक्टिम (तेजाब पीड़ित)/दहेज प्रताड़ित/अग्नि पीड़ित/सामाजिक कुरीतियों का शिकार/अविवाहित माताएं/जेल से रिहा महिला/आश्रयगृह, बालिकागृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत महिला या बालिका को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला/बालिका की आयु 18-45 वर्ष एवं बैतूल जिले की निवासी होना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं एवं उससे अधिक की परीक्षा उत्तीर्ण की अंकसूची अनिवार्य है। आवेदन में स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, परित्यक्ता/विधवा/तलाकशुदा का प्रमाण पत्र, आश्रयगृह, अनुरक्षणगृह, बालिका गृह में निवास करने वाली महिला/बालिका को संस्था की ओर से अनुशंसा पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड, मतदाता फोटो परिचय पत्र, परिवार के मुखिया का सहमति पत्र संलग्न करना होगा। इच्छुक आवेदिकाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय बैतूल से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक जानकारी भरकर कार्यालयीन समय में 20 दिसंबर 2022 तक कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button