बड़ी खबरें

Betul Crime News: नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपी रोजगार सहायक का पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो

Betul Crime News: नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपी रोजगार सहायक का पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो

▪️ निखिल सोनी, आठनेर

Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बलात्कार के आरोपी एक रोजगार सहायक का पुलिस ने जुलूस निकाला। मामला जिले के आठनेर थाना क्षेत्र का है। यहां एक ग्राम की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में 18 नवंबर को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुभाष नागले का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। उसके साथ ही दुराचार के एक और आरोपी का भी जुलूस निकाला गया।

नगर निरीक्षक अजय सोनी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी अजबगढ़ निवासी और ग्राम पंचायत रजापुर का रोजगार सहायक सुभाष नागले है। वह वर्ष 2014 से एक नाबालिग के साथ लिव इन रिलेशनशिप था। नाबालिग द्वारा की गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का आज शहर में थाना कार्यालय से बस स्टैंड तक जुलूस निकाला गया। जिसके बाद उसे भैंसदेही न्यायालय में पेश करने पुलिसकर्मियों की सहायता से भिजवा दिया है।

एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार 

आठनेर थाना क्षेत्र में ही 13 नवम्बर को एक अन्य ग्राम में 14 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ घर के पास रहने वाले अनिल झोड़ नामक आरोपी ने बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी बालिका के माता-पिता को होने पर माता पिता द्वारा बालिका के साथ थाना आठनेर आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका भी  जुलूस निकाल कर न्यायालय पेश कर आरोपी को न्यायिक निरोध में जेल दाखिल कराया गया।

यहां देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button