मध्यप्रदेश अपडेट

Betul Murder News : जादू टोना को लेकर 16 साल के किशोर की चाकू घोंप कर हत्या, आरोपी के पिता की कल ही हुई थी मौत

Betul Murder News : जादू टोना को लेकर 16 साल के किशोर की चाकू घोंप कर हत्या, आरोपी के पिता की कल ही हुई थी मौत

▪️ लवकेश मोरसे, भीमपुर 

Betul Murder News: मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul In MP) जिले में जादू टोना को लेकर एक 16 वर्षीय किशोर की चाकू मार कर हत्या (murder for witchcraft) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक के माता-पिता ने करीब दर्जन भर लोगों पर इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि आरोपी दो-तीन हो सकते हैं। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी के पिता की कल ही मौत हुई थी। उसे संदेह था कि जादू टोना से उसके पिता की मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चिचोली थाना और भीमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वारेढाना (भीमपुर) निवासी दीपक पिता फागू नर्रे (16 वर्ष) पर बीती रात करीब 9 बजे कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे दीपक के पेट की आंतें बाहर आ गई थी। दीपक दिव्यांग था और उसका एक हाथ नहीं था। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

Bhimpur me murder
दीपक के माता पिता

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची संजीवनी 108 के ईएमटी कोमल राठौर और पायलट मिथिलेश ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर लेकर भर्ती करवाया। यहां परीक्षण के बाद दीपक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता-पिता ने जानकारी दी है कि जादू टोना के संदेह के चलते लगभग एक दर्जन लोगों ने एकराय होकर दीपक पर हमला किया था।

इस संबंध में भीमपुर चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि हत्या की घटना को गांव के ही राम नर्रे ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। इसके पिता की कल शाम को मौत हुई थी। उसे संदेह था कि दीपक के परिवार द्वारा किए गए जादू टोना से उसके पिता रेगा नर्रे की मौत हुई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Dadi ka video: दादी का स्‍वैैग ! पोते के इस सवाल पर दादी ने कर दी घनघोर बेेइज्‍जती, जवाब सुनकर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button