Post Office Scheme: बैंक FD नहीं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम मेंं करें निवेश, जल्द ही डबल हो जाता है पैसा, जानें पूरा प्लान

Post Office Scheme : आज भी लोग बेहतर रिटर्न के लिए बैंक की FD (फिक्स डिपॉजिट) में निवेश करते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की स्कीम (post office scheme) एफडी से ज्यादा रिटर्न देती है और कुछ ही सालों में पैसा भी डबल (Money Double Scheme) कर देती है। यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित भी है और बाजार की कई स्कीम से बेहतर भी है।
यह एक सरकारी स्कीम है, जिसे पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। यह Kisan Vikas Patra (KVP) स्कीम है, जो 124 महीने यानी कि 10 साल और 4 महीने में पैसे को डबल कर देती है। साथ ही इसमें निवेश करना बिल्कुल सेफ रहता है, क्योंकि यह बाजार से लिंक्ड स्कीम नहीं है। इसमें 1000 रुपए से 100 के गुणांक में निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश करने के लिए आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) में खाता खुलवाना होगा।
कितना मिलता है ब्याज?
अगर कोई भी निवेशक इस स्कीम में पैसा लगाता है तो उसे 6.9 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाता है। जिसे किसी भी डाकघर शाखा द्वारा लिया जा सकता है। निवेश करने पर इस स्कीम में 2.5 साल के लिए लॉक-इन अवधि दिया जाता है।
FD पर कितना मिलता है ब्याज?
बैंक फिक्स डिपॉजिट स्कीम के तहत एक्सिस बैंक 5.60 फीसद, HDFC बैंक 5.40 प्रतिशत, ICICI बैंक 5.40 प्रतिशत, इंडियन बैंक 5.25 प्रतिशत, SBI 5.20 और पंजाब नेंशनल बैंक 5.10 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
KVP में निवेश अनलिमिटेड
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसमें अधिकतम निवेश की कोई भी सीमा नहीं दी गई है। इसमें निवेश करने की उम्र 18 साल होनी चाहिए। इसमें 10 साल का नाबालिग भी निवेश कर सकता है, जिसकी देखरेख परेंट्स द्वारा की जाएगी।
कौन खोल सकता है खाता
इस स्कीम के तहत देश का कोई भी नागरिक खाता खुलवा सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट खाता और तीन वयस्क ज्वाइंट खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा केवीपी खाते को गिरवी भी रखा जा सकता है।
स्कीम की खासियत
इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इस स्कीम को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। साथ ही इसे एक पोस्ट ऑफिस की शाखा से दूसरे डाकघर की शाखा के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है।



