देश/विदेशसैर सपाटा अपडेट

IRCTC Tour Package: कम पैसों में IRCTC दे रहा है क्रूज में घूमने का सुनहरा मौका, लग्‍जरी लाइफ जीने की चाह होगी पूरी, जानें पूरा प्‍लान

IRCTC Tour Package: यदि आप लग्जरी लाइफ जीने की चाह रखते हैं और आपका बजट कम है इसके बावजूद आप लग्जरी लाइफ जी सकते दरअसल आईआरसीटीसी कम कीमत वाला क्रूज पैकेज लेकर आया है इस पैकेज में आप क्रूज की सवारी कर सकेंगे साथ ही लग्जरी लाइफ का आनंद भी उठा पाएंगे चलिए बताते हैं आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस पैकेज के बारे में आप किस तरह इसका फायदा ले सकता

IRCTC क्रूज में घूमने का मौका दे रहा है। IRCTC के इस पैकेज का नाम MV Mahabaahu Downstream Cruise package Ex Silghat jetty है।  जिसके जरिए आप क्रूज की सवारी कर सकते हैं। क्रूज की यह सवारी यात्री असम में कर सकेंगे। इस टूर पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी (Guwahati) से होगी। पहले यात्रियों को हवाई जहाज से गुवाहाटी ले जाया जाएगा और फिर वहां से सिलघाट। सिलघाट से यात्री क्रूज पर चढ़ेंगे और इसकी सवारी का लुत्फ उठाएंगे।

2 रात और 3 दिन का है यह क्रूज टूर पैकेज

IRCTC का यह क्रूज टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है। क्रूज पर चढ़ते ही यात्रियों को कुछ वक्त बाद लंच दिया जाएगा। जिसके बाद यात्री अपने-अपने केबिन में चले जाएंगे। इस टूर पैकेज के जरिए आप कामाख्या मंदिर के साथ ही अन्य जगहों की भी सैर कर सकते हैं IRCTC के अन्य टूर पैकेजों की तरह इसमें भी लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट की सुविधा होगी। टूर की शुरुआत 11 नवंबर से हो रही है। जिसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में भी इस ट्रिप का लाभ उठाया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं

क्रूज से देखें गंगा नदी की खूबसूरती

सिटी ऑफ जॉय के नाम से फेमस कोलकाता वास्तव में यात्रा प्रेमियों के लिए आनंद की जगह है। कोलकाता पर्यटन दर्शनीय स्थलों की यात्रा, घटनाओं, गतिविधियों, खान-पान और संस्कृति से लेकर विजिटर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन्स है। साथ ही इस क्रूज के जरिए आपको गंगा नदी की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल के मुताबिक सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत 45,938 रुपए, डबल ऑक्यूपेंसी की कीमत 26,250 रुपए और बच्चे (5 से 12 साल) के लिए 39,375 रुपए होगी। क्रूज पैकेज की लागत में रहना, खाना, पूरे क्रूज में भारतीय ब्रांड का मिनरल वाटर, ऑनबोर्ड इंग्लिश स्पीकिंग गाइड, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थल, सभी प्रवेश शुल्क, स्टिल कैमरा शुल्क और स्थानीय सहायता और 5 फीसदी जीएसटी शामिल है।

इस क्रूज की बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा, जहां से आपको बुकिंग करानी होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button