महिला जगत/बाल जगतस्वास्थ्य अपडेट

Fati Ediyo Ka ilaj: सर्दी में अब परेशान नहीं करेंगी फटी एड़ियां, घर पर ही करें येे उपाय, मिलेगा चमत्‍कारिक लाभ

Cracked heels ko kaise theek kare

Fati Ediyo Ka ilaj: सर्दियां शुरू होते ही अक्सर कई लोग एड़ियां फटने (Cracked Heels) की शिकायत करने लगते हैं। फटी एड़ियां कई बार शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती हैं। अगर आप भी एड़ियां फटने की वजह से अपने मनपसंद फुटवीयर नहीं पहन पाते हैं तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये घरेलू उपाय।आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू नुस्खें बताएंगे जो तेजी से आपकी फटी एड़ियों (Cracked Heels) को मुलायम बनाएंगे और जल्द ही इस समस्या से आपको छुटकारा भी मिल जाएगा।

इन कारणों से फटती है एड़ियां

नमी की कमी होने के कारण, बिना चप्पल जूतों के चलने की वजह से, कम पानी पीना, पैरों को गर्म पानी में अधिक समय तक रखने के कारण, सर्दियों में गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल करना, शरीर में प्रोटीन की कमी की कमी से एड़ियां फटती है।

Also Read: Redmi New Phone: चार्जिंग की टेंशन खत्‍म! मात्र 9 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है रेडमी का ये फोन, 200MP कैमरे के साथ कीमत भी है बेहद कम

Fati Ediyo Ka ilaj : फटी एड़ियों को सही करने के घरेलू उपाय

केला

फटी एड़ियों (Cracked Heels) को ठीक करने के लिए केला काफी मददगार है। केले (Banana) में विटामिन ए, बी6 और सी के साथ ही स्किन को नमी देने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 पके हुए केले लें और अच्छे से मसल लें, इस केले के गूदे को फटी एड़ियों समेत पूरे पैर पर अच्छे से लगा लें और 15 से 20 मिनट रखें। इसके बाद पैर धो लें 2 हफ्ते तक लागातार ऐसा करें और इसे 5 से 6 बार आजमाएं आपको जल्द ही फटी एड़ियों से छुटाकारा मिल जाएगा।

Also Read: देखें वीडियो: OMG यह क्या… यात्रियों से खचाखच भरे रेलवे प्लेटफॉर्म के डिस्प्ले पर चलने लगा अश्लील मैसेज, शर्मशार और असहज हुए लोग, रेलवे में मचा हड़कंप

शहद

शहद आपको आसानी से हर रसोई में मिल जाएगा। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फटी एड़ियों (Cracked Heels) की स्किन पर अच्छा असर दिखाते हैं। इसे लगाने के लिए एक कप शहद (Honey) लें और गर्म पानी के टब में डाल दें। इसके बाद पैरों को इस पानी में 20 से 25 मिनट तक डुबाए रखें। एक हफ्ता रोजाना ऐसा करके देखें कि आपके पैरों पर इसका क्या कमाल का असर नजर आता है।

हींग

फटी एड़ियों के लिए हींग भी काफी असरदायक साबित हो सकती है। बस इसे सही से लगाने का तरीका मालूम होना चाहिए, इसके लिए आप एक कटोरी में नीम का तेल लेकर गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हींग का पाउडर मिला लें। इस तेल को फटी एड़ियों पर लगाएं और पन्नी बांध लें। रातभर इसे पैरों पर लगाए रखने के बाद अगली सुबह पैर धो लें। एक हफ्ते तक ऐसा करने पर आपको असर नजर आना शुरू हो जाएगा।

Fati Ediyo Ka ilaj: सर्दी में अब परेशान नहीं फटी एड़ियां, घर पर ही करें येे उपाय, मिलेगा चमत्‍कारिक लाभ

ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल

नारियल का तेल (Coconut Oil) ड्राई स्किन के लिए बेहद अच्छा साबित होता है इसीलिए फटी एड़ियों (Cracked Heels) पर भी इसे लगाया जा सकता है। नारियल का तेल (Coconut Oil) ड्राई स्किन के लिए बेहद अच्छा साबित होता है इसीलिए फटी एड़ियों पर भी इसे लगाया जा सकता है. ये भी फटी एडियों को जल्द सही करन में मदद करेगा। ऑलिव ऑयल स्किन टीशुज रिपेयर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसे सादा तरीके से भी एड़ियों पर लगाया जा सकता है या फिर इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते है।

Also Read: Bandar ka video: चिप्‍स नहीं दिए तो बंदर ने शख्‍स के बाल पकड़कर ऐसी पटकी मारी हिल गया बेचारा, वीडियो देख हंंस पड़े यूजर्स

इन बातों का रखें ध्यान | Fati Ediyo Ka ilaj

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button