देश/विदेशमनोरंजन अपडेटसैर सपाटा अपडेट

Chita aur Hiran ka Video: वाह क्‍या स्‍वैग है! सामने चीता फिर भी रत्‍ती भर नहीं डरा हिरण, आंखों में आंखे डाल देखता रहा, लोग बोले-जिन्‍दगी में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए

Chite aur Hiran ka Video: वाह क्‍या स्‍वैग है! सामने चीता फिर भी रत्‍ती भर नहीं डरा हिरण, आंखों में आंखे डाल देखता रहा, लोग बोले-जिन्‍दगी में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए

Chita aur Hiran ka Video: सबसे खूंखार जानवरों में शुमार चीता जब किसी के सामने आ जाए, तो उसके होश उड़ जाते हैं। आपने कई बार शेर, बाघ और चीता को हिरण या अन्‍य जानवर का शिकार करते हुए देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखा रहे है, जो इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्‍वैग वाले हिरण का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना शानदार हैै कि लोग इसेे कम से कम दो बार देखना तो जरुर पसंद करेंगे। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के  बारे में….

आईएफएस अधिकारी ने किया था शेयर 

इस दिलचस्प क्लिप को आईएफएस सुशांता नंदा (IFS Sushanta Nanda) ने 12 मार्च को ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चीता द्वारा विंडो शॉपिंग। उनके ट्वीट को हजारों लाइक्स, सैकड़ों रीट्वीट से मिल चुके हैं। लगातार ट्विटर यूजर इस वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो में 

चीते से रत्ती भर नहीं डरा हिरण

इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक चीता, हिरण को देखते ही उस पर अटैक कर देता है। लेकिन अचानक उसे एहसास होता है कि उसके लिए हिरण का शिकार करना मुश्किल नहीं नामुमकिन है। क्योंकि भैया, हिरण और चीते के बीच लोहे की बाड़ होती है। चीता शुरुआत में इस बात से अनजान होता है। जबकि हिरण ये अच्छे से जान रहा होता है, तभी तो वह चीते को देखकर भी बड़ा निश्चिंत नजर आता है। जी हां, उसके चेहरे पर रत्ती भी डर नहीं दिखता, वह तो बस मस्ती से घास चरता है।

इस हिरण जितना कॉन्फिडेंस चाहिए

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बड़ी मजेदार टिप्पणियां की हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी में इस हिरण जितना आत्मविश्वास चाहिए। जबकि अन्य यूजर ने आईएफएस से पूछ लिया कि क्या हिरण छलांग नहीं लगा सकता। वहीं एक यूजर ने तो बॉलीवुडिया गीत ‘साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार’ की चंद लाइने ही लिख दीं। बता दें, बिना खरीदारी के उद्देश्य से किसी भी दुकान में जाकर चीजों को निहारना और यूं ही टाइम पास करना… विंडो शॉपिंग कहलाता है!

News Source: NBT

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button