टेक/ऑटोतकनीक अपडेटयूटिलिटी अपडेट

Redmi, Realme की नींद उड़ाने आया OPPO का धाकड़ Smartphone, 10 हजार की रेंज में कूट-कूटकर भरे हैं फीचर्स

OPPO A17k | OPPO India

OPPO A17k: OPPO इंडिया ने एक बार फिर Redmi और Realme की नींद उड़ा दी है। ओप्‍पो आज फिर सस्‍ते दाम पर नया A-सीरीज का बेहतरीन स्‍मार्टफोन OPPO A17k लांच कर दिया है। यह र्स्‍माटफोन लो बजट सेेेेेेगमेंट किंग Redmi और Realme के फोन को कड़ी टक्‍कर देगा। सबसे अच्‍छी बात यह है कि ओप्‍पो ने ये फोन भी कम कीमत में ही लांच किया है। इसका सीधा मुकाबला Realme C35, Redmi A1+, Moto E32 के फोन के साथ होगा। चलिए जानते है OPPO A17k की कीमत और फीचर्स…

OPPO A17k Price In India

केवल 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए OPPO A17k की कीमत 10,499 रुपये है। इस फोन में सबसे खास बात यह है कि इसमें वर्चुअल रैम का सपाेेेर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस फोन की रैम 7 जीबी हो जाती है। 

This is the OPPO A17k, the mobile that shows that - Crast.net

OPPO A17k Colours 

OPPO A17k को कंपनी ने गोल्ड और नेवी ब्लू रंगों में पेश किया गया है। स्मार्टफोन को ब्रांड की वेबसाइट और देश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

OPPO A17k Specifications

OPPO A17k में फोन में कंपनी 6.56 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन 3जीबी रैम+4जीबी वर्चुअल रैम (7जीबी रैम) और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट ऑफर कर रही है।

फोन IPX4 रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
Oppo A17k - Price and Specifications - Choose Your Mobile

OPPO A17k Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आपको मिलता है।

Oppo A17k - Price and Specifications - Choose Your Mobile

OPPO A17k Battery

आंतरिक रूप से, OPPO A17k मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है। यह 4GB वर्चुअल रैम तकनीक के साथ 3GB रैम पैक करता है. एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से 1TB तक विस्तार योग्य 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी यूनिट से अपनी शक्ति खींचता है, यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है। 

News Source: Zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button