ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

Head Constable Viral Latter: ड्यूटी पर सोते हुए पकड़ाए हेड कांस्टेबल ने दी गजब की सफाई, बताया सुस्ती आने का यह राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Head Constable Viral Latter: ड्यूटी पर सोते हुए पकड़ाए हेड कांस्टेबल ने दी गजब की सफाई, बताया सुस्ती आने का यह राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान...

Head Constable Ram Sharif Yadav: अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में ट्रेनिंग के वक़्त सोते हुए पकड़े गए हेड कॉन्स्टेबल से जब स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उसने इसके पीछे जो वजह दिया उसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जायेगी। सोशल मीडिया (Social Media) पर हेड कॉन्स्टेबल का स्पष्टीकरण वाला पत्र तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अभी बीते सोमवार को ट्रेनिंग क्लास के दौरान हेड कॉन्स्टेबल राम शरीफ यादव (Head Constable Ram Sharif Yadav) सोते हुए पकड़े गए। इस लापरवाही को मानते हुए पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कॉन्स्टेबल से इस बारे में सफाई मांगी। लेकिन राम शरीफ के तरफ से जो सफाई दी गई उससे सब हैरान है।

हेड कॉन्स्टेबल राम शरीफ ने दिया स्पष्टीकरण

आपकी जानकारी के लिए बता दे हेड कॉन्स्टेबल राम शरीफ यादव (Head Constable Ram Sharif Yadav) ने अपने जवाब में जो सफाई दी है, उसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। राम शरीफ ने पत्र में लिखा है कि वो लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए पीटीसी दादूपुर रवाना हुए थे। वहां पहुंचने में उन्हें काफी दिक्क्त भी हुई थी। जिसके बाद वो शाम को थके-हारे पीटीसी पहुंचे। उन्होंने लिखा कि, सही से खाना नहीं मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा और अगली सुबह खाने में उन्होंने 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खा ली थी। जिसके वजह से उन्हें सुस्ती छा गई और वो क्लास में झपकी लेने लगे। सबसे मजेदार बात तो ये है कि उन्होंने ये भरोसा दिलाया है कि अगली बार से वो ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं खाएंगे।

25 रोटी खायी थी इस वजह से आ गयी नींद

दरअसल ये स्पष्टीकरण पत्र सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे ट्विटर पर @varunmaddy नाम के हैंडल से वायरल पत्र को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है  ‘सुल्तानपुर में ट्रेनिंग क्लास में सोते हुए पकड़े गए सिपाही से जब स्पष्टीकरण मांगा गया, तो जवाब गजब का था।’ इस पोस्ट पर लोग जमकर अजीबो गरीब रिएक्शन दे रहे है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button