देश/विदेशब्रेकिंग न्यूजलाइफस्टाइल अपडेट

Soaps Price Cut: खुशखबरी! आपकी पसंदीदा साबुनों के घट गए रेट, 20 रूपए तक सस्‍ते हो गए ये Soaps, जानें नया MRP

Soaps Price Cut: खुशखबरी! आपकी पसंदीदा साबुनों के घट गए रेट, 20 रूपए तक सस्‍ती हो गए ये Soaps, जानें नया MRP | betulupdate

sabun ke dam me kami:  बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, एमएफसीजी कंपनियों हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Ltd) ने कच्चे माल की कीमतें घटने से साबुन के कुछ ब्रांड के दामों में कटौती की है। कोविड और उसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ जाने के समय में जिंसों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान साबुन-डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनियों ने भी खुब दाम बढ़ाए। लेकिन अब कंपनियों ने राहत की सांस दी है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Ltd) ने कच्चे माल की कीमतें घटने से कुछ साबुन पर 15 फीसदी तक की कटौती कर दी है।

20 रुपये तक घट गए साबुन के दाम (Sabun ki kimat me kami)

जीसीपीएल (GCPL) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर समीर शाह ने बताया कि जिंसों की कीमतों में कमी आई है और जीसीपीएल उन एफएमसीजी कंपनियों में पहली है जिन्होंने दाम में कमी का लाभ कस्‍टमर्स को दिया है। विशेषकर साबुनों के लिए जीसीपीएल ने दामों में 13 से 15% की कमी की है। गोदरेज नंबर वन के 5 साबुनों के एक पैकेट की कीमत 140 रुपये से घटकर 120 रुपये कर दी गई है।

Soaps Price Cut: खुशखबरी! आपकी पसंदीदा साबुनों के घट गए रेट, 20 रूपए तक सस्‍ती हो गए ये Soaps, जानें नया MRP

लाइफबॉय और लक्स के दामों में कटौती (Lux aur Lifeboy Sabun ke Rate)

एचयूएल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पश्चिमी क्षेत्र में लाइफबॉय और लक्स के दामों में कटौती की गई है। ’’ हालांकि सर्फ, रिन, व्हील और डोव जैसे अन्य ब्रांड के दामों में कटौती की खबरों से उन्होंने इनकार किया।

बिक्री बढ़ने की उम्मीद

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अबनीश रॉय ने कहा कि बीते एक साल में एचयूएल की बिक्री दामों में वृद्धि के कारण प्रभावित हुई लेकिन अब इसका उलटा हो रहा है। ऐसे में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

News Source: News18, Zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button