Honda Car offers 2022: होंडा का बेहतरीन ऑफर, कार खरीदे इस साल, पेमेंट करें अगले साल

Car Loan EMI: अगर आप भी इस फेस्टिवल कार खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए जापानी कार कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda cars India) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक अनोखा ऑफर लेकर आई है। इसमें कस्टमर साल 2022 में कार खरीद सकते हैं और इसकी मासिक किस्त 2023 से चुकाना शुरू कर सकते हैं। यानी कार खरीदने में फाइनेंसिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। दरअसल, कंपनी ने प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड (KMPL) के साथ एक करार किया है, जिसके तहत कार फाइनेंस का ऑफर दिया जा रहा है।
कार खरीदें 2022 में, पेमेंट करें 2023 में
इस तरह का ऑफर होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) की तरफ से निकाला गया है। कंपनी ने ड्राइव इन 2022, पे इन 2023 (Drive in 2022 Pay in 2023 Scheme) के नाम से इस ऑफर को पेश किया है। इस योजना के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि कंपनी (Honda Cars India) ने अभी ये ऑफर अपनी होंडा अमेज और होंडा सिटी कार के सभी वेरिएंट पर निकाला है। कस्टमर्स ‘ड्राइव इन 2022, पे इन 2023’ का फायदा आसानी से उठा सकते हैं। इसके तहत वे 2022 में होंडा कार खरीद सकेंगे और उसका पेमेंट साल 2023 में ईएमआई से कर सकेंगें।
ऑफर सीमित समय के लिए
कंपनी (Honda Cars India) की तरफ से ये ऑफर होंडा की सिटी व अमेज (Honda City-Amaze) पर 31 अक्टूबर 2022 तक के लिए है। आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत पहले तीन महीनों के लिए आपको कोई ईएमआई नहीं देनी होगी। वहीं आपको कार की रोड़ कीमत का 85% तक फाइनेंस मिल जाएगा। आपको चौथे महीने से ईएमआई जमा करनी होगी। इस ऑफर के माध्यम से कंपनी कारों की बिक्री को बढ़ावा देना चाहती है।

आकर्षक ऑफर से कार खरीदना हुआ आसान
कंपनी (Honda Cars India) के बताया इस आकर्षक ऑफर के द्वारा कंपनी, लोगों को आसानी से कार खरीदने में सक्षम बनान चाहती है। ऐसे कई लोग होते हैं जिनके पास इतना पेमेंट नहीं होता और वो कार खरीदना चाहते हैं। इस ऑफर के माध्यम से वे लोग कार खरीद सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
यह कंपनी बनाती है लक्जरी कार
आपको बता दें कि होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) देश में लक्जरी कारें बनाती है। इस कंपनी की स्थापना दिसंबर 1995 में हुई थी. इस कंपनी की होंडा सिटी और होंडा अमेज बहुत फैमस है।



