Alert : ट्रेन से कर रहे सफर तो छोटे बच्चों का रखें विशेष ख्याल, बच्चा चुरा कर बेचने वाला गिरोह सक्रिय, मथुरा में हुआ खुलासा

child stolen from railway station: यदि आप ट्रेन में सफर (travel in train) कर रहे हैं या फिर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो छोटे बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। ऐसी जगहों पर बच्चा चुरा कर बेचने वाला गिरोह (child burglar gang) सक्रिय है। ऐसे ही एक गिरोह को जीआरपी मथुरा (GRP Mathura) ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह तो पकड़ा गया पर हो सकता है कि ऐसे और भी गिरोह अन्य जगह सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतने में ही भलाई है।
जीआरपी आगरा (GRP Aagra) के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 24 अगस्त 2022 को राधा पत्नी करन निवासी ग्राम परखम थाना फरह जिला मथुरा द्वारा इस बारे में रिपोर्ट की गई थी। उसके अनुसार वह अपने 7 माह के बच्चे संजय के साथ रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन प्लेटफार्म (railway station mathura junction platform) पर सो रही थी। उस दौरान उसके बच्चे का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया। अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (social media video viral) हो रहा है। यहां देखें वीडियो
ये व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया।
इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये।
आप सिर्फ Retweet कर इसके फ़ोटो/वीडियो को Groups में share कर दीजिये, विशेष कर कासगंज, बदायूँ और बरेली साइड में।
मुझे भरोसा है ये अवश्य पकड़ा जाएगा। pic.twitter.com/fTnuGbSlsi— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) August 27, 2022
इस पर थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन (GRP MATHURA JUNCTION) पर धारा 363 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो. मुश्ताक द्वारा 6 टीमों का गठन कर बच्चे की सकुशल/अतिशीघ्र बरामदगी एवं घटना के पर्दाफाश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
- यह भी पढ़ें: OMG गजब का डिजिटल हो गया इंडिया, यहां तो नंदी महाराज भी घूम रहे ऑनलाइन पेमेंट के लिए बारकोड लेकर
मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
गठित टीमों द्वारा उक्त घटना को एक चुनौती के रुप में लेकर सर्विलांस टीम, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से 29 अगस्त 2022 को हाथरस निवासी डॉक्टर दम्पती की शह पर चलाये जा रहे मानव तस्करी/बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कटरा पठानान थाना दक्षिण फिरोजाबाद से बच्चे की सकुशल बरामदगी की गयी।
इस मामले में आरोपी दीप कुमार शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा नवल नगर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस, पूनम सिंह निवासी वंका थाना वंका, मंजीत पत्नी मानिक चन्द्र निवासी वंका थाना वंका, विमलेश पत्नी सन्तोष निवासी अलगर्जी थाना व जनपद हाथरस, डॉक्टर प्रेमविहारी पुत्र रमेश चन्द्र निवासी गोकलधाम कालोनी सिकन्दराराऊ रोड (संचालक- बाँकेविहारी चिकित्सालय नवल नगर हाथरस), डॉक्टर दयावती पत्नी प्रेमविहारी निवासी गोकलधाम कालोनी सिकन्दराराऊ रोड, कृष्ण मुरारी अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी कटरा पठानान, विनीता अग्रवाल पत्नी कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी कटरा पठानान को गिरफ्तार किया है।
डॉक्टर दंपती चला रहे थे गिरोह
पूछताछ करने पर हाथरस निवासी बाँके बिहारी हॉस्पीटल हाथरस (Banke Bihari Hospital Hathras) के संचालक डॉक्टर दंपती द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिये मानव तस्करी/बच्चा चोरी (human trafficking/child theft) करने से लेकर बेचने तक का एक सुसंगठित गिरोह चलाते हैं। जिसमें गैंग के कुछ लोग बच्चे चोरी करते हैं तथा कुछ लोग हमारे पास निसंतान दम्पत्ति/बच्चा चाहने वाले ग्राहकों को लाते हैं। जिनसे हम लोग मोटी रकम पर सौदा कर चोरी किये हुए बच्चों को बेच देते हैं।

लावारिस नहीं मिलते तो करते थे बच्चे चोरी
हम लोग मुख्यतः लावारिस बच्चों को चोरी (stealing unclaimed children) करके बेचते करते हैं परंतु जब कोई लावारिस बच्चा नहीं मिलता है तो रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर छोटे बच्चों की रैकी कर, बच्चे के माता-पिता से नजर बचाकर बच्चे की चोरी कर लेते हैं। इन बच्चों को जरुरत मंद दम्पती जो पहले से ही हमारे सम्पर्क में होता है, को चोरी किया हुआ बच्चा बेच देते हैं। विमलेश और पूनम ANM का कार्य करती हैं। उन्हें इस प्रकार के ग्राहक आसानी से मिल जाते हैं। यह काम हम लोग कई सालों से कर रहे हैं। 24 अगस्त को रेलवे स्टेशन मथुरा से इस बच्चे को दीप कुमार द्वारा चोरी किया गया था। जिसे हम लोगों ने फिरोजाबाद निवासी दम्पत्ति विनीता अग्रवाल पत्नी कृष्ण मुरारी अग्रवाल को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा था।



