बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Bhishan hadsa : नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार की मौके पर ही मौत, 8 बहनों का था इकलौता भाई

• नवील वर्मा, शाहपुर
भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे के पहावाड़ी जोड़ पर रविवार शाम को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक चालक ने सड़क से जा रहे एक बाइक सवार को कुचल दिया। इससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक को बाद में भौंरा में पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि वह 8 बहनों का इकलौता भाई था। आज भी वह बहन के घर से ही वापस लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिलपटी निवासी रामचरण उपराले (32) अपनी बाइक से जा रहा था। इस बीच बैतूल की ओर से भोपाल की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। घटना पहावाड़ी जोड़ की है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक को भगाकर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर उसे भौंरा में पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button