बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH Par Truck Palta : नेशनल हाईवे के बरेठा घाट पर फिर पलटा ट्रक, ड्राइवर को मामूली चोट

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे 69 के बरेठा घाट पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार की दोपहर में एक बार फिर यहां एक ट्रक पलट गया। हालांकि खैरियत यह रही कि ट्रक चालक और क्लिनर को अधिक चोटें नहीं आईं। इससे पहले भी यहां कई ट्रक पलट चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल की ओर से इटारसी की ओर जा रहा एक ट्रक आज बरेठा घाट की मोड़ पर पलट गया। यह ट्रक भी उसी मोड़ पर पलटा, जहां पहले भी कई ट्रक पलट चुके हैं।

ट्रक पलटने पर ड्राइवर और क्लिनर उसी में फंस गए थे। पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने देखा तो उन्हें बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई है। देखें वीडियो…

Read Also… bulldozer par dulha : बारात निकालने दूल्हे ने मांग लिया ऐसा वाहन कि सुन कर रह गए सब दंग, पहली बार इस अनूठे अंदाज में निकले दूल्हे राजा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button