बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sasti car : बुलेट के दाम में मिल रही यहां Datsun GO Plus कार, सात लोगों का परिवार कर सकता है आराम से सफर

कार सेक्टर के एमपीवी सेगमेंट में मिलने वाले कारों को घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों सहित कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इस सेगमेंट में चुनिंदा एमपीवी मौजूद हैं जिसमें हम बात कर रहे हैं डैटसन गो प्लस के बारे में जो इस सेगमेंट सबसे सस्ती एमपीवी है।

अगर आप आप डैटसन गो प्लस को शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 4 से लेकर 7 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। मगर यहां हम आपको उन ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप इस कार को महज 2 लाख रुपये के बजट में खरीद सकेंगे।

डैटसन गो प्लस पर मिलने वाले ये ऑफर सेकेंड हैंड कार खरीदने और बेचने वाली अलग अलग वेबसाइट से मिले हैं जिसमें से हम आपको बेस्ट ऑफर्स की डिटेल बताने जा रहे हैं।

• डैटसन गो प्लस पर पहला ऑफर OLX वेबसाइट से आया है जहां इस एमपीवी का 2016 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यहां इस कार की कीमत 1,80,000 रुपये तय की गई है। मगर इसे खरीदने पर आपको कोई लोन या किसी और तहर का ऑफर नहीं मिलेगा।

• दूसरा ऑफर DROOM वेबसाइट से मिला है जहां इस कार का 2016 मॉडल लिस्ट किया गया है। यहां इस कार की कीमत 2,00,000 रुपये तय की गई है। इस कार को खरीदने पर आपको फाइनेंस प्लान भी मिल जाएगा।

• तीसरा ऑफर CARTRADE वेबसाइट पर दिया गया है। यहां इस डैटसन गो प्लस का 2015 मॉडल लिस्ट किया गया है। यहां इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये तय की गई है। इस कार को खरीदने पर आपको किसी तरह का फाइनेंस ऑफर या दूसरा कोई प्लान नहीं दिया जाएगा।

डैटसन गो प्लस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल पढ़ने के बाद आप जान लीजिए इस एमपीवी के इंजन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की पूरी डिटेल।

√ डैटसन गो प्लस में तीन सिलेंडर वाला 1198 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 67 बीएचपी की पावर और 104 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
√ माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये डैटसन गो प्लस 19.44 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/business/car-bike/second-hand-datsun-go-plus-under-2-lakh-with-finance-plan-read-complete-details-of-offer/2227058/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button