CBSE National Award For Teachers : शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, देश भर से 32 शिक्षक होंगे चयनित

CBSE National Award For Teachers : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन शिक्षकों को 20 जून तक करना है। इस पुरस्कार के लिए वही शिक्षक आवेदन करेंगे, जो शिक्षक के रूप में दस साल पूरे कर लिये होंगे। इस बार देश भर से 32 शिक्षकों का चयन किया जायेगा। जो शिक्षक चयनित होंगे, उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा।
CBSE National Award For Teachers : ऑनलाइन आवेदन के लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर लिंक दिया है। उसी लिंक पर जाकर शिक्षकों को आवेदन करना है। शिक्षकों का चयन उनके अंक के आधार पर किया जाएगा। सौ अंक में जिन्हें सबसे ज्यादा अंक मिलेगा, उन्हें यह सम्मान दिया जायेगा। पुरस्कार के लिए प्राथमिक से लेकर 12वीं तक के शिक्षक चयनित होंगे। इसके अलावा देश भर से पांच प्राचार्य को भी सम्मानित किया जायेगा। प्राचार्य भी इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अध्यापक-शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का शीघ्र हो निराकरण: डागा
भाषा के लिए अलग से शिक्षक होंगे सम्मानित
CBSE National Award For Teachers : बोर्ड ने इस बार विषय वार भी शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसमें भाषा के भी शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेसी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, भौतिकी, शारीरिक शिक्षा आदि विषय शामिल हैं। बोर्ड द्वारा विषय वार शिक्षकों का चयन किया जायेगा। इसके अलावा उप प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जायेगा।
News & Image Source : https://www.livehindustan.com/career/story-cbse-national-award-for-teachers-2022-application-for-teacher-award-begins-32-teachers-will-be-selected-from-across-the-country-6576054.amp.html



